ETV Bharat / state

MP Weather Update: मौसम में होगा तेजी से बदलाव, उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में आएगी गिरावट

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Dec 11, 2023, 9:42 AM IST

MP Weather Update
मध्य प्रदेश के मौसम के हाल

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में अब तेजी से बदलाव होगा, क्योंकि उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. आइए जानते हैं एमपी में आने वाले दिनों के मौसम के हाल-

MP Weather Update Today 11 December 2023: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव के साथ-साथ तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है, प्रदेश में अब दिन का तापमान और रात का तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है. उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्ब का प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम में देखने को नहीं मिल रहा है, हालांकि ग्वालियर चंबल के कुछ इलाकों में इसका हल्का प्रभाव देखने को मिल सकता है. लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. ठंडी हवा चलने से मौसम में तेज ठंड का एहसास लोगों को होगा प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 10 डिग्री राजगढ़ जिले में दर्ज किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि अब दिन और रात के दोनों के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.

आने वाले दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान: मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बादलों के हटने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखा जाएगा और जिसकी वजह से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा. प्रदेश में लगभग सभी जिलों में बारिश की गतिविधियां बंद हो गई है और उत्तरी हवाओं का रुख सीधा असर प्रदेश के मौसम में देखने को मिल रहा है. प्रदेश में दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, प्रदेश के कई जिलों में तापमान दिन के समय 20 से 25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अब लगभग रोजाना एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

इंदौर और जबलपुर के संभागों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है, जबकी रीवा, सागर और नर्मदापुरम के संभाग में भी तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है. बाकी संभागों में अभी तापमान सामान्य है, उधर इसके साथ ही उज्जैन, ग्वालियर और शहडोल संभाग में दिन और रात का तापमान अभी सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है. लेकिन आने वाले एक से दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

Read More:

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे का मौसम: मध्य प्रदेश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में खासकर शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीवा और छतरपुर जिलों में भारी कोहरा पड़ने की संभावना है. साथ ही अन्य जिलों में धुंध पढ़ने की भी संभावना जताई गई है और अगले 24 से 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.