ETV Bharat / state

MP Congress Slogan कांग्रेस का एमपी में नया नारा- नया साल, बदलो सरकार

author img

By

Published : Jan 3, 2023, 4:13 PM IST

mp congress sankalp diwas
एमपी कांग्रेस संकल्प दिवस

साल 2023 में एमपी में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में कांग्रेस 1 जनवरी 2023 को पूरे प्रदेश भर में संकल्प दिवस मना रही है. (MP Congress Sankalp Diwas) पार्टी का दावा है कि 2023 में एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ सीएम होंगे.

भोपाल। एमपी में कांग्रेस 1 जनवरी 2023 को पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस मनाया. कांग्रेस मान कर चल रही कि नया साल मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार को बदलने का साल होगा. (MP Congress Sankalp Diwas) कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार बनाने को संकल्पित है. 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगे. नए साल में कांग्रेस हर जिले में तिरंगा यात्रा निकालेगी और सभी शहरों अगल अगल महीनों में गांधी प्रतिमा पर सभा आयोजित की जाएगी.

नए साल में नया तेवर: कांग्रेस संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है कि इसी संकल्प के साथ 1 जनवरी 2023 को 11 बजे प्रदेश भर में कांग्रेसजन तिरंगे झण्डे के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय से जिले में स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल यात्रा की और यात्रा की समाप्ति पर सभा आयोजित की. जहां सभा में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन के बीच उजागर किया जाएगा. शेखर ने कहा कि आज हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है, मंहगाई ने हर परिवार को मुश्किल में डाल दिया है, पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ाए जा रहे है, महिलाओं व आदिवासियों पर अत्याचार के मामले बढ़े है, नई नौकरिया मिलना तो दूर, बेलगाम बेरोजगारी बढ़ रही है. छोटे व्यापारी, छोटे उद्योग धंधे करने वाले सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है, लघु उद्योग बंद हो रहे है, किसानों को फसल उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, उर्वरक– खाद– बीज महंगे हो गए है, कृषक वर्ग परेशान है.

2023 का ट्रेलर! BJP को सियासी सीन दिखाने की तैयारी में उमा भारती, क्या New Year में बदल जाएंगे जीतू पटवारी के सितारे

कांग्रेस के नए नारे: कांग्रेस नए साल में नए नारों के साथ मैदान में उतर रही है. 2023 में ही विधानसभा (MP Assembly Election 2023) चुनाव होने हैं ऐसे में कांग्रेस के ये नए नारे दिए हैं "नया साल –नई सरकार", "नया साल– कांग्रेस सरकार","नया साल –कमलनाथ सरकार", "भाजपा हटाओ– कांग्रेस लाओ". इसके आलावा भी कई मुद्दे हैं जिनको लेकर कांग्रेस बाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.