ETV Bharat / state

MP Chunav 2023 Effect : छात्रों के लिए बड़ी खबर, एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, यहां देखें परीक्षा की तारीख

author img

By

Published : Aug 2, 2023, 11:08 PM IST

MP Chunav 2023 Effect
छात्रों के लिए बड़ी खबर

मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते एमपी बोर्ड ने यह टाइम टेबल अभी जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं के छात्र यहां पढ़ें क्या रहेगा आपका टाइम टेबल...

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल जो छात्र 10वीं और 12वीं क्लास में हैं, उनके लिए यह खबर बड़ी है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जी हां नवंबर में होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव और उसके बाद अगली साल अप्रैल के बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है. अभी तक ये टाइम टेबल जनवरी में जारी होता था, लेकिन नया सत्र शुरू होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है.

दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 9.00 से 12:00 तक रखा गया है.

MP Chunav 2023 Effect
एमपी बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल

10वीं क्लास के लिए यह रहेगा टाइम टेबल:

  1. 6 फरवरी 2024 को पहला पेपर दसवीं का हिंदी का होगा.
  2. 7 फरवरी 2024 को उर्दू.
  3. 9 फरवरी 2024 को संस्कृत.
  4. 13 फरवरी 2024 को गणित.
  5. 15 फरवरी 2024 को भाषा यानी मराठी, गुजराती पंजाबी आदि.
  6. 19 फरवरी 2024 को इंग्लिश.
  7. 22 फरवरी 2024 को साइंस.
  8. 26 फरवरी 2024 को सोशल साइंस.
  9. 28 फरवरी 2024 को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन वर्क के पेपर होंगे.

यहां पढ़ें...

MP Chunav 2023 Effect
एमपी बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल

12वीं परीक्षा का टाइम टेबल ये रहेगा:

इसी तरह 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी.

  1. 6 फरवरी 2024 को हिंदी का पेपर.
  2. 8 फरवरी 2024 को इंग्लिश का पेपर.
  3. 10 फरवरी 2024 को ड्राइंग.
  4. 12 फरवरी 2024 को फिजिक्स, इकोनॉमिक्स आदि के पेपर होंगे.
  5. 13 फरवरी 2024 को फिजियोलॉजी मनोविज्ञान का पेपर होगा.
  6. 15 फरवरी 2024 को गायन आदि.
  7. 16 फरवरी 2024 को बायोलॉजी.
  8. 17 फरवरी 2024 को इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज.
  9. 20 फरवरी 2024 को संस्कृत.
  10. 21 फरवरी 2024 को केमिस्ट्री, हिस्ट्री आदि के पेपर होंगे.
  11. 27 फरवरी 2024 को मैथमेटिक्स का पेपर होगा.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.