ETV Bharat / state

MP की ये हस्तियां हुईं सम्मानित, डॉ एमसी डावर और रमेश-शांति परमार को मिला पद्मश्री

author img

By

Published : Apr 5, 2023, 10:38 PM IST

padma shri
एमपी की ये हस्तियां हुईं सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को दूसरे पद्म अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में मध्यप्रदेश की दो हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. जबलपुर के डॉक्टर डावर और झाबुआ के रमेश-शांति परमार को पद्मश्री सम्मान दिया गया.

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दूसरे पद्म अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए. राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित दूसरे अलंकरण समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए. मध्यप्रदेश की चिकित्सा और कला के क्षेत्र की तीन हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ मुनीश्वर चंदर डावर और कला के क्षेत्र में रमेश परमार व शांति परमार को संयुक्त रुप से ये पुरस्कार प्रदान किया गया.

padma shri doctor mc davar
डॉक्टर डावर को पद्मश्री सम्मान

20 रुपए की फीस पर इलाज करते हैं पद्मश्री डॉ डावर: एमपी के जबलपुर के रहने वाले डॉ मुनीश्वर चंदर डावर पिछले 50 वर्षों से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में हैं. वाकई डॉ मुनीश्वर के लिए चिकित्सा सेवा ही है. 1972 में केवल दो रुपए की फीस लेकर लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर डावर नवम्बर 2023 में भी केवल बीस रुपए की फीस में लोगों का इलाज करते रहे. डॉ डावर भारत पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सेना में रहते हुए पूर्वी स्टार मेडल, संग्राम मेडल भारतीय स्वंतंत्रता के 25 वर्ष पूरे होने पर मेडल प्राप्त कर चुके डॉक्टर साहब कई पुरस्कारों से सम्मानित हुए हैं.

जनजातीय परंपरा को सहेजे हुए हैं रमेश-शांति परमार: कला के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के झाबुआ में रहने वाले रमेश और शांति परमार को संयुक्त रुप से पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया. हस्तशिल्प कलाकार रमेश परमार बीते 30 वर्ष से जनजातीय गुड़िया बनाते हैं. जिसे पारंपरिक जनजातीय पोशाक से तैयार करते हैं. इसी तरह से जनजातीय खिलौनों का निर्माण करते हैं. देश भर के विभिन्न हस्तशिल्प मेलों में इन खिलौनों और जनजातीय गुड़िया के जरिए रमेश और उनकी पत्नि शांति परमार जनजातीय कला संस्कृति और परंपरा को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. पद्मश्री से सम्मानित इस युगल ने अब तक 100 से ज्यादा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मेलों में भाग लिया है. कई अंतर्राष्ट्रीय मेलों में भी शिरकत कर चुके हैं.

padma shri Ramesh Shanti Parmar
रमेश शांति परमार को पद्मश्री सम्मान

इससे जुड़ी कुछ और खबरें यहां पढ़ें

राष्ट्रपति भवन में आज धरती के 'भगवान' पद्मश्री से होंगे सम्मानित, जानिए कौन हैं 20 रुपए में इलाज करने वाले डॉ. डावर

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों की घोषणा, MP की 4 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

विंध्य की जोधईया को देश का सबसे बड़ा सम्मान, 60 की उम्र में शुरू किया था बैगा चित्रकारी का सफर

अलंकरण समारोह में पीएम मोदी समेत कई हस्तियां मौजूद: अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, अन्य केन्द्रीय मंत्री और अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे. अलंकरण समारोह के बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया. इसमें अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों से संवाद किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.