ETV Bharat / state

पोलैंड में भारतीय तीरंदाजी टीम ने फहराया तिरंगा, फ्रांस को हराकर कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप खिताब जीता

author img

By

Published : Aug 16, 2021, 10:52 PM IST

पोलैंड में भारतीय तीरंदाजी टीम ने फहराया तिरंगा
पोलैंड में भारतीय तीरंदाजी टीम ने फहराया तिरंगा

कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर पोलैंड में देश का परचम फहरा दिया. भारतीय टीम ने यहां खेले गए मुकाबले में फ्रांस को 5-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस टीम के कोच रिचपाल सलारिया और अमित कुमार मध्यप्रदेश की अकादमी में भी तीरंदाजी के मुख्य कोच है.

भोपाल। कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर पोलैंड में देश का परचम फहरा दिया. भारतीय टीम ने यहां खेले गए मुकाबले में फ्रांस को 5-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस टीम के कोच रिचपाल सलारिया और अमित कुमार मध्यप्रदेश की अकादमी में भी तीरंदाजी के मुख्य कोच है. जो अभी भारतीय टीम के साथ पोलैंड में मौजूद हैं.

फ्रांस को हराकर कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप खिताब जीता
फ्रांस को हराकर कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप खिताब जीता

मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच तथा मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया और अमित कुमार से फोन पर बात की. और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की है.

फ्रांस को हराकर कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप खिताब जीता
फ्रांस को हराकर कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप खिताब जीता
पोलैंड के रॉकला सिटी में खेली गई कैडेट/यूथ विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल के रिकर्व टीम इवेंट में भारत ने फ्रांस को 5-1 से परास्त किया और विजेता का गौरव हासिल किया. भारतीय तीरंदाजी टीम मेंं शामिल अमित कुमार ने 80 में से 72 तथा सर्विसेस के विशाल चंगमय और विक्की कुशाल ने 73-73 अंक हासिल किए. इसके अलावा कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट मिक्स टीम इवेन्ट में भारत ने 6-2 से जापान को हराकर स्वर्ण पदक जीता. जबकि रिकर्व कैडेट पुरूष की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय टीम के खिलाड़ी विशाल चंगमय ने 6-4 से कजाकिस्तान को हराकर देश को कांस्य पदक दिलाया.
पोलैंड में भारतीय तीरंदाजी टीम ने फहराया तिरंगा
पोलैंड में भारतीय तीरंदाजी टीम ने फहराया तिरंगा

प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कैडेट यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में भारत और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल मैच का सीधा प्रसारण देखा. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वर्ण पदक विजेता भारतीय तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. खेल मंत्री ने भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच तथा मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया और अमित कुमार से फोन पर बात की. उन्होंने भारतीय टीम के कोच सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वंतत्रता दिवस के मौके पर भारतीय तीरंदाजी टीम की जीत से दोहरी खुशी मिली है. हमारे खिलाड़ियों ने पोलैंड में तिंरगा फहराकर देश का मान बढ़ाया है जिस पर हमें गर्व है.

एमपी की अकादमी के खिलाड़ी अमित का बहुमूल्य योगदान

संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने देश को स्वर्ण पदक दिलाकर देश का परचम फहराने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश को स्वर्ण पदक दिलाने में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के होनहार खिलाड़ी अमित कुमार का बहुमूल्य योगदान रहा है. खेल संचालक ने भारतीय तीरंदाजी टीम के और मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया को बधाई देते हुए कहा कि सलारिया के नेतृत्व में पोलेंड गई भारतीय तीरंदाजी टीम ने देश को दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक दिलाया है, यह देश के लिए गौरव की बात है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.