ETV Bharat / state

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की 'मारक शक्ति' के खिलाफ कांग्रेस ने किया हवन

author img

By

Published : Aug 27, 2019, 11:39 PM IST

यज्ञ करते कांग्रेसी

कांग्रेस ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बेतुके बयान के बाद उनकी सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करते हुए कहा कि कांग्रेस अंधविश्वासी नहीं है.

भोपाल। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदबुध्दि यज्ञ का आयोजन किया. ये यज्ञ कांग्रेस ने प्रज्ञा के मारक शक्ति वाले बयान को बेतुका बताते हुए भगवान से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना के साथ किया है.

साध्वी प्रज्ञा के लिए कांंग्रेसियों ने किया यज्ञ

खटलापुरा में आयोजित किए गए इस यज्ञ को लेकर कांग्रेस का कहना है कि ये विधि का विधान है, जो इस धरती पर आया है, वह जाएगा ही. कांग्रेस अंधविश्वासी नहीं है. भोपाल सांसद ने कांग्रेस पर जो मारक शक्ति प्रयोग करने का आरोप लगाया है, वह निराधार है. हम तो ईश्वर से ये कामना कर रहे हैं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे और वह भोपाल संसदीय क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जिस उम्मीद से चुना है कि वह उस पर ध्यान दें.

यज्ञ के आयोजक मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे का कहना है कि बीजेपी के जो वरिष्ठ नेता बैकुंठधाम गए हैं, हम उन सबको श्रद्धांजलि देते हैं. कांग्रेस की विचारधारा वैज्ञानिक है, अंधविश्वासी नहीं है.

Intro:भोपाल। अपने विवादित बयानों के लिए भोपाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हो चुकी भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सद्बुद्धि देने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। खटला पुरा में आयोजित किए गए इस सदबुद्धि यज्ञ को लेकर कांग्रेस का कहना है कि यह नीति का विधान है कि जो इस धरती पर आया है,वह जाएगा। कांग्रेस अंधविश्वास पर विश्वास नहीं करती है। भोपाल सांसद ने जो आरोप लगाया है,वह निराधार है। हम तो ईश्वर से यह कामना कर रहे हैं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे और वह भोपाल संसदीय क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जिस उम्मीद से चुना है कि वह क्षेत्र का विकास करें उस पर ध्यान दें।Body:सद्बुद्धि यज्ञ के आयोजक मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे का कहना है कि जो नीति का विधान है, भाजपा के जो वरिष्ठ नेता बैकुंठधाम गए हैं, हम सब को श्रद्धांजलि देते हैं। कांग्रेस की विचारधारा वैज्ञानिक है, अंधविश्वासी नहीं हैं। कांग्रेस हमेशा विकास के लिए काम करती है। इस देश के चाहे किसी भी दल के लोग हो,कांग्रेस उनका सम्मान करती है।उन्होंने जो आरोप लगाया है, वह पूरी तरह निराधार है।नीति का विधान है कि जो इस धरती पर आया है, उसे जाना है, उसको लेकर कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती है।हम तो इस सद्बुद्धि यज्ञ के जरिए ईश्वर से कामना कर रहे हैं।कि भोपाल की जनता ने जो अपने लिए सांसद चुना है और जिन कामों के लिए चुना है। वह काम भोपाल की सांसद करें।वह भोपाल के विकास के लिए काम करें,वह भोपाल की जनता के हित के लिए काम करें।Conclusion:बाइट - प्रवीण धौलपुरे – प्रवक्ता मप्र कांग्रेस।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.