ETV Bharat / state

School Chale Hum Abhiyaan: प्रमुख सचिव संजय दुबे ने ली बच्चों की क्लास, विज्ञान और गणित के साथ दी चंद्रयान-3 की जानकारी

author img

By

Published : Jul 18, 2023, 2:21 PM IST

School Chale Hum: भोपाल में स्कूल चलें अभियान के तहत प्रमुख सचिव संजय दुबे ने एक स्कूल में जाकर बच्चों की क्लास ली है. बच्चों को चंद्रयान-3 की जानकारी दी. बच्चे खुश नजर आए.

secretary sanjay dubey took children class
प्रमुख सचिव संजय दुबे ने ली बच्चों की क्लास

प्रमुख सचिव संजय दुबे ने ली बच्चों की क्लास

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल चलें अभियान की शुरुआत की गई है, स्कूल चलें हम अभियान को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिलेवार जिम्मेदारियां दी गई है. इंदौर के पूर्व संभागायुक्त और वर्तमान में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे इंदौर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेड़ी स्कूल पहुंचे, जहां प्रमुख सचिव शिक्षक की भूमिका में नजर आए.(School Chale Hum)

प्रमुख सचिव की क्लास में बच्चों ने जानी चंद्रयान की जानकारी: स्कूल चलें हम अभियान इकाई क्रम में शामिल होने पहुंचे प्रमुख सचिव कक्षा दसवीं के बच्चों की क्लास ली. प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बच्चों को विज्ञान और गणित से जुड़ी जानकारियां दी, वहीं बच्चों को चंद्रयान-3 के बारे में बताया और बच्चों से चंद्रयान-3 से जुड़े सवाल भी पूछे. दुबे सर की क्लास में शामिल होकर बच्चे भी खुश नजर आए. बच्चों का कहना था कि "सर ने हमें चंद्रयान के बारे में जानकारी दी. किस तरह से सभी चीजों में विज्ञान और गणित का समावेश है और यह हमारे जीवन के लिए कितना उपयोगी है यह भी बताया गया."

ये खबरें भी पढ़ें...

पहले भी स्कूलों में जाकर पढ़ाते थे संजय दुबे: दरअसल संजय दुबे पूर्व में जब इंदौर संभाग आयुक्त थे, तब वे प्रति शनिवार इस स्कूल में पहुंचकर विद्यादान अभियान के तहत बच्चों की क्लास लेते थे. प्रमुख सचिव संजय दुबे ने कहा कि "मुझे शिक्षक की भूमिका हमेशा से ही पसंद रही है, शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण का मुख्य अंग है. अगर बच्चे और शिक्षक अपनी भूमिका का अच्छे से निर्वहन करें, तो एक अच्छे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.