ETV Bharat / state

Independence Day 2023: MP में स्वतंत्रता दिवस की धूम, CM शिवराज भोपाल में तो नए जिले मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा, देखें लिस्ट

author img

By

Published : Aug 14, 2023, 12:55 PM IST

cm shivraj hoist tiranga at motilal nehru stadium
मध्य प्रदेश ध्वजारोहण 2023

स्वतंत्रता दिवस का समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के मोती लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण करेंगे. बाकी अन्य जिलों में मंत्रियों, राज्य मंत्रियों के साथ कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे. कौन कहां ध्वजारोहण करेगा, यहां देखिए...

भोपाल। मध्यप्रदेश में 77वां स्वतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करेंगे. यह पहला मौका होगा जब स्वतंत्रता दिवस पर परेड का कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के स्थान पर लाल परेड ग्राउंड के मुख्य मैदान पर होने जा रहा है. अभी तक गणतंत्र दिवस समारोह लाल परेड मैदान पर आयोजित होता रहा है. स्वतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

cm shivraj hoist tiranga in bhopal
सीएम शिवराज भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

53 जिलों में होगा ध्वजारोहण: इस बार मध्य प्रदेश मैं गठित हुए नए जिले मऊगंज ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा. मध्य प्रदेश के इस 53 जिले में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ध्वजारोहण करेंगे. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने गृह जिले दतिया में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. राज्य शासन ने झंडा बंधन के लिए मंत्रियों को जिला आवंटित कर दिए हैं और इसकी सूची भी जारी कर दी गई है. मध्य प्रदेश के 31 जिलों में मंत्री ध्वजारोहण करेंगे.

cm shivraj hoist tiranga in bhopal
मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

Also Read:

कौन से मंत्री कहां पर नजर आएंगे. देखिए पूरी सूची

  1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के राज्यश्री कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
  2. राज्यपाल मंगू भाई पटेल राजभवन में.
  3. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में.
  4. मंत्री गोपाल भार्गव सागर में.
  5. मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर में.
  6. मंत्री विजय शाह खंडवा में.
  7. मंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में.
  8. मंत्री बिसाहू लाल सिंह अनूपपुर में.
  9. मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी में .
  10. मंत्री भूपेंद्र सिंह जबलपुर में.
  11. मंत्री मीना सिंह उमरिया में .
  12. मंत्री कमल पटेल हरदा में.
  13. मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह में.
  14. मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना में.
  15. मंत्री विश्वास सारंग विदिशा में.
  16. मंत्री प्रभु राम चौधरी रायसेन में.
  17. मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना में.
  18. मंत्री प्रदुम सिंह तोमर ग्वालियर में.
  19. मंत्री प्रेम सिंह पटेल बड़वानी में.
  20. मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा नीमच में.
  21. मंत्री उषा ठाकुर देवास में.
  22. मंत्री अरविंद भदौरिया भिंड में.
  23. मंत्री मोहन यादव उज्जैन में.
  24. मंत्री हरदीप सिंह डंग सीहोर में.
  25. मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार में.
  26. मंत्री भारत सिंह कुशवाहा मुरैना में.
  27. मंत्री इंदर सिंह परमार शाहजहांपुर में.
  28. मंत्री रामखेलावन पटेल सतना में.
  29. मंत्री रामकिशोर कावरे बालाघाट में.
  30. मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर में.
  31. मंत्री सुरेश धाकड़ शिवपुर में.
  32. मंत्री OPS भदौरिया रतलाम में.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.