ETV Bharat / state

MP Weather Today: जानिए प्रदेश के मौसम के हाल, आज इन जिलों में गिरेगा ठंड का पारा

author img

By

Published : Dec 2, 2022, 7:20 AM IST

MP Weather Today: दिसंबर का महीना शुरू होते ही अब प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार आज के मौसम में बदलाव आएगा, यानि आज कई जिलों में पारा गिर सकता है. इसके बाद आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव होने के साथ ही ठंड भी बढ़ जाएगी.

Weather  Etv Bharat
मौसम शीतलहर वेदर Etv Bharat

भिंड। मध्यप्रदेश के मौसमी तापमान में गिरावट बरकरार है, सर्द हवाओं के चलते पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम सुबह शाम ठंडा रहा. न्यूनतम तापमानों में सभी सम्भागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, वे इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष सम्भागों के जिलों में सामान्य रहे. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर जिले के नौगाँव में 6.3 और रायसेन में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . वहीं शुक्रवार (MP Weather Today) को भी प्रदेश के तापमान में ज्यादा अंतर न आने की सम्भावना जतायी जा रही है.

आज के मौसम के हाल
भोपाल: जहाँ गुरुवार को मौसम सामान्य रहा. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शुक्रवार को मौसम में सुबह और शाम तापमान में हल्की ठंडक रहेगी. दोपहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात में पारा न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है.

इंदौर: इंदौर में गुरुवार को ठंडक के बावजूद पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और शहर का न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और शाम को ठंडक बढ़ने के साथ न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

MP में ठुठरने पर मजबूर करेगी सर्दी, छतरपुर, जबलपुर में चलेगी शीतलहर, जाने डॉक्टर ने क्या दी सलाह

जबलपुर: पिछले चौबीस घंटों में जबलपुर में का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. शुक्रवार को भी संस्कारधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और शाम को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है.

ग्वालियर: गुरुवार को संभाग में भी ठंडक में मामूली कमी दर्ज हुई बुधवार को ग्वालियर का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आज तापमान दिन में अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस से शाम में हल्की ठंडक बढ़कर न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.