ETV Bharat / state

आज अमरकंटक में रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

author img

By

Published : Apr 3, 2023, 8:03 AM IST

Shivraj Singh Chouhan will be in Amarkantak
मुख्यमंत्री का अमरकंटक दौरा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अनूपपुर जिले में अमरकंटक के दौरे पर रहेंगे. वे यहां आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंंगे.

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 अप्रैल को आचार्य विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) सम्मान पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक पहुंचेंगे. कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री मीना सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, मध्यप्रदेश कार्य परिषद गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद जी, मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह और विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदासपुरी भी इस सम्मान समारोह में मौजूद रहेंगे.

ये खबरें भी पढ़ें

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 मार्च 2023 की सुबह 11.40 बजे अमरकंटक पहुंचेंगे. वे 11.45 बजे आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करेंगे. सुबह 11.50 बजे सभी अतिथि मंच पर पहुंच जाएंगे. 11.50 से दोपहर 12 बजे तक स्वागत एवं सम्मान, दोपहर 12 बजे से 12.05 तक महामंडलेश्वर स्वामी अखिलश्वरानंद जी गिरी महाराज का पुरस्कार के संबंध में उद्बोधन होगा. दोपहर 12.05 बजे से 12.15 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. 12.15 बजे से 12.25 तक आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आर्शीवचन, दोपहर 12.25 से 12.27 बजे तक दयोदय संस्थान द्वारा प्रदाय ट्रैक्टर की चाबी आवंटन, दोपहर 12.27 बजे से 1.37 बजे तक पुरस्कार वितरण के बाद समापन होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.