ETV Bharat / city

शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामला: प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, कई नेता गिरफ्तार

author img

By

Published : Apr 3, 2022, 7:16 PM IST

शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को सागर में NSUI प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी और कांग्रेस के कई नेताओें को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. (mp teacher recruitment paper leak case)

mp teacher recruitment paper leak case
प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

सागर। शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में आरोपों में घिरे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. रविवार को सागर में NSUI प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी के नेतृत्व में मंत्री गोविंद सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि, 25 मार्च को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा लीक हो गया था और जांंच में सामने आया था कि ये पर्चा मंत्री गोविंद सिंह के बेटे के कॉलेज से लीक हुआ है, तब से ही कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. (mp teacher recruitment paper leak case)

प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

कॉलेज घेरने जा रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार: 25 मार्च को संपन्न हुई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे के ज्ञानवीर कॉलेज से शिक्षक भर्ती परीक्षा के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद रविवार को सागर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी के नेतृत्व में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानवीर कॉलेज का घेराव करने पहुंचे थे. एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन के पहले ही पुलिस प्रशासन ने सिविल लाइन चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया था और जगह-जगह बैरिकेड लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कॉलेज पहुचंने से रोकने की तैयारी कर ली थी.

MP TET Paper Viral
प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
MP TET Exam 2022 Paper Leak
प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
Congress and NSUI protest in sagar
प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

जांच अधिकारी ने व्यापमं परीक्षा को ठहराया सही, केके मिश्रा बोले- रिटायरमेंट से एक दिन पहले सरकार को बचा रहे साहब !

पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भेजा जेल: जैसे ही एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन चौराहे पहुंचे तो पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया, लेकिन NSUI और कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. पुलिस से हाथापाई और धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Congress and NSUI protest in sagar
प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

NSUI प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता गिरफ्तार: पुलिस के साथ झड़प में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे NSUI प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी, पूर्व मंत्री और मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) स्वदेश जैन सहित सैकडों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया.

MP TET Exam 2022 Paper Leak
प्रदर्शन करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.