ETV Bharat / city

प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

author img

By

Published : Dec 9, 2019, 3:08 PM IST

Updated : Dec 9, 2019, 3:25 PM IST

राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया. आज प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का भी जन्मदिन है. जिस पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं को बधाई दी.

celebrated sonia gandhi birthday
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

भोपाल। राजधानी भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया, हालांकि सोनिया गांधी ने दिल्ली हादसे और देश में घट रही घटनाओं को लेकर अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है, लेकिन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान रखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनका जन्मदिन सादगी से केक काटकर मनाया गया.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि आज हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्म दिवस है, लेकिन दिल्ली में हुई घटना के कारण सोनिया जी ने फैसला लिया था कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी, इसलिए अखिल भारतीय कांग्रेस ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर किसी भी तरह के आयोजन ना करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कांग्रेस के देशभर के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की इच्छा के चलते आज उनका जन्म दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

राजीव सिंह ने कहा कि हमने केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का भी जन्मदिन है इसके अलावा हमारे भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद का भी जन्मदिन है और इस अवसर पर हमने सब के लिए शुभकामनाएं दी है.

Intro:भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। सोनिया गांधी ने दिल्ली हादसे और देश में घट रही घटनाओं को लेकर अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया था। लेकिन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान रखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनका जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर ढोल नगाड़े, आतिशबाजी जैसा कोई भी आयोजन नहीं किया गया।


Body:इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि आज हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्म दिवस है लेकिन दिल्ली में हुई घटना के कारण सोनिया जी ने फैसला लिया था कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे इसलिए अखिल भारतीय कांग्रेस ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर किसी तरह के आयोजन ना करने के निर्देश दिए थे लेकिन कांग्रेस के देशभर के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की इच्छा के चलते आज उनका जन्म दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया है हमने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की और स्वस्थ रहने की कामना की है और कांग्रेस उनके नेतृत्व में प्रगति करें और जनहित के कार्य करें ऐसी इच्छा व्यक्त की वही आज हमारे प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का भी जन्मदिन है इसके अलावा हमारे भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद का भी जन्मदिन है और इस अवसर पर हमने सब के लिए शुभकामनाएं दी है।


Conclusion:
Last Updated : Dec 9, 2019, 3:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.