ETV Bharat / bharat

World Tourism Day : पर्यटकों को लुभा रहे हैं ग्रीन-क्लीन पर्यटन स्थल, 2030 तक दुनिया में सालाना 8 लाख नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 27, 2023, 12:02 AM IST

कोरोना काल के बाद एक फिर से पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है. भारत सहित तमात देशों की अर्थव्यवस्था में पर्यटन सेक्टर का बड़ा योगदान है. इस सेक्टर के महत्व और इससे जुड़े लोगों के योगदान को याद करने के लिए आज पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर..

World Tourism Day
विश्व पर्यटन दिवस

हैदराबाद : पर्यटन के क्षेत्र के महत्व को बताने और उसे बढ़ावा देने के लिए आज यानि 27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day ) मनाया जा रहा है. पर्यटन एक ऐसा सेक्टर है जिस पर दुनिया की कई देशों की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है. इस पर कई अन्य सेक्टर भी निर्भर करता है. विमानन, परिवहन, होटल सहित कई अन्य उद्योग सीधे तौर पर पर्यटन सेक्टर से जुड़ा है. इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि पर्यटन के माध्यम से हम दुनिया किसी खास जगह के वर्तमान और इतिहास को अपने नजरिये से देख पाते हैं. आज के समय में पर्यटक ग्रीन और क्लीन पर्यटन स्थलों को ज्यादा पसंद करते हैं.

World Tourism Day
ताज महल

ग्रीन और क्लीन पर्यटन सतत विकास के लिए भी जरूरी है. सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखकर संयुक्त राष्ट्र के अधीन विश्व पर्यटन संगठन (United Nation World Tourism Organization-UNWTO) की ओर से विश्व पर्यटन दिवस 2023 के लिए 'पर्यटन और हरित निवेश' (Tourism And Green Investment) को थीम रखा गया है.

Red Fort
लाल किला

साल 2022 में दुनिया भर के पर्यटन उद्योग में अमेरिका टॉप पर है. भारत सरकार के आकड़ों के अनुसार अमेरिका 135.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर (एक बिलियन/एक अरब/100 करोड़) की प्राप्त हुई. वैश्विक पर्यटन उद्योग में यह अमेरिका का शेयर 13.11 फीसदी के करीब है. इसके बाद स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, टर्की, यूएई, जर्मनी, मेक्सिको और 10 वें स्थान पर कनाडा है. भारत की बात करें तो 2022 में पर्यटन उद्योग से 214000 लाख अमेरिकी डॉलर (21.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की प्राप्त हुई, जो वैश्विक पर्यटन उद्योग में 2.08 फीसदी है.

  • 𝐓𝐫𝐢𝐦𝐛𝐚𝐤𝐞𝐬𝐡𝐰𝐚𝐫 𝐓𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞, one of India's 12 Jyotirlingas, built by Peshva Balaji Bajirao & renovated by Ahilyabai Holkar. It's a unique bhumija-style temple with richly adorned exteriors showcasing a class & elegance of Maratha architecture patronised under Peshwas https://t.co/4AiF9jtTVg

    — Archaeological Survey of India (@ASIGoI) September 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार पर्यटन के क्षेत्र में 2030 तक दुनिया में हर साल 8 लाख नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे. इसके लिए प्रशिक्षित और कुशल युवाओं की आवश्यकता होगी. इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही इससे दुनिया के कई देशओं में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होगी.

पर्यटन उद्योग आंकड़ों में (2022)

  1. भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन की संख्या 6.19 मिलियन
  2. भारत से विदेश जाने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 21.09 मिलियन
  3. भारत में घरेलू पर्यटकों की संख्या 1731.01 मिलियन
  4. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन से भारत का प्राप्त होने वाला हिस्सा (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में) 2.08%
  5. विश्व पर्यटन उद्योग में योगदान में भारत का स्थान (World Tourism Receipts)14वां है

40 वैश्विक धरोहरों को देखने भारत आते हैं विदेशी पर्यटक
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन United Nations Educational Scientific And Cultural Organization-UNESCO) संरक्षित वैश्विक धरोहरों की संख्या (World Heritage) की दुनिया में 981 धरोहर है. इनमें प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरें शामिल हैं. वहीं भारत की बात करें तो यहां 40 वैश्विक धरोहर संपत्तियां हैं. इनमें 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित धरोहरें हैं. इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India-ASI) की है. इन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए हर साल कई लाख पर्यटक भारत आते हैं.

एएसआई के अधीन पर्यटक स्थल पर विदेशी पर्यटकों की संख्या

  1. ताज महल (आगरा, उत्तर प्रदेश) 3.28 लाख
  2. आगरा किला (नई दिल्ली ) 1.20 लाख
  3. फतेहपुर सीकरी (आगरा, उत्तर प्रदेश) 0.52 लाख
  4. इतिमादुद्दौला मकबरा (आगरा, उत्तर प्रदेश) 0.36 लाख
  5. सहेत-माहेत की साइट (गोंडा, उत्तर प्रदेश) 0.32 लाख
  6. महताब बाग (आगरा, उत्तर प्रदेश) 0.14 लाख
  7. अकबर मकबरा सिकंदरा (आगरा, उत्तर प्रदेश) 0.08 लाख
  8. राम बाग (आगरा, उत्तर प्रदेश) 0.02 लाख
  9. रेजीडेंसी भवन (हैदराबाद, तेलंगाना) 0.01 लाख
  10. मरियम मकबरा सिकंदरा (आगरा, उत्तर प्रदेश) 0.003 लाख

एएसआई के अधीन पर्यटक स्थल पर भारतीय पर्यटक

  1. ताज महल (आगरा, उत्तर प्रदेश) 45.13 लाख
  2. लाल किला (नई दिल्ली ) 22.01 लाख
  3. सूर्य मंदिर, (कोणार्क, ओड़िसा) 21.33 लाख
  4. आगरा किला (आगरा उत्तर प्रदेश) 15.99 लाख
  5. कुतुब मीनार (दिल्ली) 15.24 लाख
  6. गोलकुंडा किला (हैदराबाद, तेलंगाना) 14.06 लाख
  7. मामल्लपुरम स्मारक (महाबलीपुरम, तमिलनाडु) 13.84 लाख
  8. एलोरा की गुफाएं (छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र) 13.32 लाख
  9. बीबी का मकबरा, (छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र) 10.85 लाख
  10. हुमायूं का मकबरा (नई दिल्ली) 10.81 लाख

ये भी पढ़ें

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.