आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनना गर्व की बात: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

By

Published : Jul 7, 2022, 6:49 PM IST

thumbnail

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को गुमला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिसा) की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. बैठक खत्म होने के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब हम इस देश का 75वां वर्षगांठ यानी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. वैसे समय में एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति का उम्मीद्वार बनाया जाना अपने आप में पूरे देश के लिए नया संदेश है और आदिवासी समाज के लिए यह गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी सांसदों और विधायकों को दलगत भावना से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला राष्ट्रपति बने इससे बड़ी गौरव की बात और क्या हो सकती है.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.