भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा: राजेश ठाकुर

By

Published : Sep 7, 2022, 8:42 PM IST

thumbnail

रांची: कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत की गई है. झारखंड कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची में बताया कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो अगले पांच महीने तक चलेगा है. यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर तक होनी है. जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अच्छी सहभागिता हो इसके लिए कार्यकर्ता हो या नेता सभी ने खूब मेहनत की है. राजेश ठाकुर ने बताया कि रांची में एक सभा का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद फिर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.