Video: हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में हुआ झारखंड एशियन महिला चैंपियंस टूर्नामेंट के ट्रॉफी का अनावरण

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Oct 23, 2023, 8:36 PM IST

thumbnail

सिमडेगा: पहली बार एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन झारखंड में हो रहा है. झारखंड एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, रांची 2023 का आयोजन मारंग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में होगा. जो 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक चलेगा. ट्रॉफी का अनावरण और प्रदर्शन आज सिमडेगा जिले के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा के सामने स्थित शेड में किया गया. सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से इस ट्रॉफी का अनावरण किया. इस दौरान हॉकी खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, हॉकी सिमडेगा और जिला प्रशासन के अधिकारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थिति थे. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार और खेल संघ आपस में समन्वय बनाकर अपने-अपने तरीके से खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका परिणाम है कि आज झारखंड में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. हम सिमडेगा जिलावासी सौभाग्यशाली हैं. इस प्रतियोगिता में हमारे सिमडेगा जिले की दो बेटियां सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी भारतीय टीम से खेल रही हैं, यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.