VIDEO: मां छिन्नमस्तिका की शरण में वसुंधरा राजे सिंधिया, मंदिर में पूजा कर लिया माता का आशीर्वाद

By

Published : Jun 15, 2023, 10:58 PM IST

Updated : Jun 16, 2023, 9:49 AM IST

thumbnail

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का झारखंड दौरा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर संपन्न हुआ. गुरुवार को अपने दौरे के अंतिम दिन रामगढ़ में उनका आगामन हुआ. रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में वसुंधरा राजे सिंधिया ने माता का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने उन्हें विधि-विधान के साथ मां छिन्नमस्तिका की पूजा संपन्न कराया. उन्होंने मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए एक पत्थर भी बांधा. इससे पहले रांची लौटने के क्रम में रामगढ़ पहुंचने पर भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर वो कार्यकर्ताओं को कहती जरूर नजर आयीं कि अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें और मिशन 2024 के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुए 9 साल के कार्यकाल को जनता के बीच ले जाएं. बता दें कि अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर वसुंधरा राजे ने दुमका, देवघर, और गिरिडीह में जनसभा की.

Last Updated : Jun 16, 2023, 9:49 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.