Video: खूंटी में भाजपा की जनजातीय गौरव यात्रा

By

Published : Nov 15, 2022, 7:50 AM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:32 PM IST

thumbnail

खूंटी में सोमवार देर शाम भाजपा ने जनजातीय गौरव यात्रा की पूर्व संध्या पर भगत सिंह चौक और नेताजी चौक पर जमकर आतिशबाजी की और बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए. भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश मंत्री कार्यक्रम प्रभारी जगन्नाथ मुंडा ने कार्यक्रम की अगुवाई की (BJP rally on Jan Jatiya Gaurav Divas in Khunti). गौरव यात्रा खूंटी क्लब से शुरू होकर नेताजी चौक में भाजपा के कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में महिला पुरुष और स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, बिरसा मुंडा अमर रहे, द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का जयघोष किया और नारेबाजी करते हुए नेताजी चौक में सैकड़ों दीप प्रज्वलन किया गया. शहर के मुख्य सड़क से होते हुए सैनिटेशन पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा व तोरपा विधायक कोचे मुंडा सहित अनेक नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान जनजातीय मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, भाजपा के जिला प्रभारी सतनारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करके जनजातियों को गौरवान्वित करने का कार्य किया है. उन्होंने बताया कि आज दूसरे वर्ष खूंटी में राष्ट्रपति का आगमन होना बिरसा की जन्मभूमि में जनजातियों के प्रति गौरव का विषय है.

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.