ETV Bharat / state

Jharkhand Weather: मानसून ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी, झारखंड में सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश, देखें डिटेल

author img

By

Published : Jul 27, 2023, 9:13 AM IST

Jharkhand Weather
झारखंड में 29 जुलाई को मौसम का मिजाज

झारखंड में 27, 28 और 29 जुलाई को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. रांची मौसम केंद्र ने इसके लिए चेतावानी जारी की है. यहां जानिए इन तीन दिनों में अब मानसून क्या गुल खिलाने जा रहा है.

रांची: झारखंड के साथ मानसून का धोखा जारी है. पिछले 24 घंटे में भी मानसून कमजोर ही रहा और इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. लगातार हो रही कम बारिश की वजह से राज्य के 24 में से 23 जिले कम वर्षापात वाली श्रेणी में आ गए हैं. सिर्फ साहिबगंज ही एक मात्र जिला ऐसा है जहां सामान्य वर्षा अभी तक हुई है.

ये भी पढ़ें: Weather Updates Jharkhand: सामान्य से 44 फीसदी कम वर्षा, अगले पांच दिन तक बारिश में और कमी के आसार

रांची मौसम केंद्र क्या कहता है: रांची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 37.3℃ रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान सबसे कम तापमान रांची में 23℃ रहा. वहीं सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 32.6MM रिकॉर्ड किया गया. टाटीसिलवे में 30MM, मंझारी में 27.2MM, नाला में 20 MM वर्षा हुई है.

मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी: मौसम विभाग ने झारखंड में आने वाले तीन दिनों 27, 28 और 29 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है. जानिए अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

  1. मौसम केंद्र ने गुरुवार (27 जुलाई) को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई है.
  2. शुक्रवार (28 जुलाई) को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है.
  3. वहीं 29-30 जुलाई को सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
  4. इस दौरान 27, 28 और 29 जुलाई को गर्जन के साथ साथ कहीं कहीं वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

23 जिलों में सामान्य से कम वर्षा: इस बार मानसून ने राज्य को दगा दे दिया है. राज्य के 24 जिलों में 23 जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है. केवल साहिबगंज ही जिला ऐसा रहा जहां वर्षा सामान्य हुई है. अब इसका सबसे बड़ा खामियाजा किसानों को चुकाना पड़ रहा है. राज्य में 01 जून 2023 से 26 जुलाई 2023 तक सामान्यतः 455.9MM वर्षा होती थी, जबकि इस बार अभी तक सिर्फ 238.8MM वर्षा हुई है, जो सामान्य से 48% कम है. इस बार अच्छी फसल की उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है. आइए एक नजर डालें कहां कितनी बारिश हुई है. ध्यान रखेंगे जहां माइनस का चिह्न है इसका अर्थ वहां सामान्य से उतनी प्रतिशत कम वर्षा हुई है.

जिला- वर्षापात में कमी

  1. पलामू -43%
  2. गढ़वा -37%
  3. चतरा - 77%
  4. लातेहार -60%
  5. लोहरदगा -63%
  6. गुमला -47%
  7. हजारीबाग -58%
  8. रामगढ़ -52%
  9. रांची -46%
  10. खूंटी -51%
  11. सिमडेगा -20%
  12. प.सिंहभूम - 39%
  13. पूर्वी सिंहभूम - 43%
  14. सरायकेलाखरसावां - 54%
  15. बोकारो -50%
  16. देवघर -44%
  17. दुमका -44%
  18. पाकुड़ -46%
  19. गोड्डा -23%
  20. साहेबगंज -07%
  21. कोडरमा -57%
  22. गिरिडीह -68%
  23. धनबाद -67%
  24. जामताड़ा -68%
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.