ETV Bharat / state

Weather Update: झारखंड में अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

author img

By

Published : Apr 6, 2023, 7:14 PM IST

Updated : Apr 6, 2023, 7:28 PM IST

Weather Update
Weather Update

झारखंड में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापनाम 37 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि फिलहाल झारखंड में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. हालांकि 10 अप्रैल के बाद से गर्मी बढ़ना का अनुमान लगाया जा रहा है.

अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक

रांची: झारखंड में अभी अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम केंद्र रांची ने अपने ताजा अपडेट में इसकी जानकारी दी है. रांची में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य भर में मौसम शुष्क रहा है. 09 अप्रैल को छोड़ 10 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क ही रहेगा और तापमान में भी कोई खास परिवर्तन की उम्मीद नहीं है. हालांकि अनुमान लगया जा रहा है कि 10 अप्रैल से झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी होगी.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने वेदर अपडेट जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान जमशेदपुर का रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 09 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी और इससे सटे मध्य भाग में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची सहित राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद स्थानीय सिस्टम की वजह से आसमान में आंशिक बादल छाने की उम्मीद है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में गुरुवार को मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गई है. इस दौरान जिले के कुछ भागों में तेज गति से हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती है.

Last Updated :Apr 6, 2023, 7:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.