ETV Bharat / state

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर गरमाई झारखंड की राजनीति, बीजेपी ने कहा- पहली बार में तीन राज्य हारे, इस बार...

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 14, 2024, 4:17 PM IST

Updated : Jan 14, 2024, 4:48 PM IST

Rahul Gandhi Nyaya Yatra
Rahul Gandhi Nyaya Yatra

Politics on Rahul Gandhi Nyaya Yatra. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही इस पर राजनीति भी तेज होती जा रही है. झारखंड बीजेपी ने इस यात्रा का बेकार करार दिया है. तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि अगर इस यात्रा का असर नहीं है तो बीजेपी बेचैन क्यों है.

बीजेपी, कांग्रेस और झामुमो नेता के बयान

रांची: मणिपुर से मुंबई तक की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में भी राजनीति गरमा गयी है. झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के औचित्य पर सवाल उठाया है. उन्होंने हुए कहा कि जब राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की तो तीन राज्यों में उनकी हार हो गयी. अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा न्याय यात्रा का क्या औचित्य है. यह एक बड़ा सवाल है.

भाजपा नेता ने कहा कि न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव हारेगी. भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जहां-जहां सरकार है वहां भ्रष्टाचार चरम पर है. विधि व्यवस्था खराब है और लॉ-आर्डर ध्वस्त है. ऐसे में किसको न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हैं, यह बड़ा सवाल है.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा एक वैचारिक यात्रा, भाजपा बेचैन-कांग्रेस: वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी को कांग्रेस ने बकवास करार दिया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीतिक यात्रा वहीं है. दूसरी बात यह कि जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा का प्रभाव नहीं पड़ेगा तो फिर भाजपा बेचैन क्यों है.

भारत जोड़ो यात्रा के बाद 3-3 पर मैच टाई है, अब फाइनल लोकसभा को INDIA ही जीतेगी: वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पक्ष में देशव्यापी माहौल बनने का दावा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेता यह नहीं कहें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्य हारी है. बल्कि फैक्ट यह है कि कांग्रेस ने तीन राज्य हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना जीते हैं. जबकि भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की है. अभी मुकाबला 3-3 पर टाई है. अब न्याय यात्रा के बाद लोकसभा में इंडिया दलों की जीत तय है. आज से शुरू हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मणिपुर गए हुए है.

ये भी पढ़ें:

न्याय यात्रा के लिए सभी जिले में बनेगा कंट्रोल रूम! खिलाड़ियों और बुद्धिजीवियों को दिया जाएगा न्योता

झारखंड के हर जिले में पदयात्रा निकालेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रदेश प्रभारी भी होंगे शामिल

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से मणिपुर के लिए पैदल ही निकला युवक, रांची में कांग्रेस ने कराई आगे की व्यवस्था

झारखंड में दो चरणों में होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पाकुड़ से राज्य में होगी एंट्री

Last Updated :Jan 14, 2024, 4:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.