ETV Bharat / state

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 18 दिसंबर की 10 बड़ी खबरें

author img

By

Published : Dec 18, 2019, 8:23 PM IST

Updated : Dec 18, 2019, 9:48 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के 5वें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है. अंतिम चरण में 16 सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान होना है. झारखंड के राजनीतिक गलियारे में हलचल मचाने वाली ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से आपको रूबरू करा रहा है ईटीवी भारत.

Jharkhand assembly election 2019 Top 10 news of 18 december
18 दिसंबर की 10 बड़ी खबरें

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड के राजनीतिक गलियारे में हलचल मचाने वाली 10 बड़ी खबरों से ईटीवी भारत आपको रूबरू करा रहा है फटाफट अंदाज में...

18 दिसंबर की 10 बड़ी खबरें


झारखंड में थम गया चुनावी शोर
झारखंड में 5वें चरण के मतदान के लिए थमा प्रचार- प्रसार, आखिरी दिन प्रियंका गांधी, जेपी नड्डा समेत दिग्गजों ने झोंकी ताकत.


पाकुड़ में प्रियंका गांधी की जनसभा
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पाकुड़ के बरहरवा में कांग्रेस प्रत्‍याशी आलमगीर आलम के समर्थन में की जनसभा, कहा - सीएनटी-एसपीटी, दुष्‍कर्म और गायब रोजगार पर क्यों नहीं बोलते पीएम मोदी.


जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार
दुमका के काठीकुंड में जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा - कांग्रेस ने 70 सालों तक अय्याशी किया है.


डबल इंजन की सरकार बनाने का दें एक और मौका - रघुवर दास
चुनाव के अंतिम चरण में रघुवर दास ने जरमुंडी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर के पक्ष में चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा - डबल इंजन की सरकार बनाने का दें एक और मौका.


अंग्रेज चले गए तो कांग्रेसी आए : अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जामा में चुनावी सभा को किया संबोधित कहा -अंग्रेज चले गए तो कांग्रेसी आए, इन्होंने भी लोगों के दुख -दर्द को नहीं समझा.


सुबोधकांत सहाय ने भाजपा सरकार को घेरा
जामताड़ा में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने चुनावी जनसभा में भाजपा सरकार को घेरा कहा- झारखंड में अगर विकास होता तो नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता गली-गली वोट नहीं मांगते.


झाविमो का सत्ता में आना तय - बाबूलाल मरांडी
झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका में की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा - झाविमो का सत्ता में आना तय.


मनोज झा का खिचड़ी सरकार पर पलटवार
गोड्डा में सांसद मनोज झा ने भाजपा के खिचड़ी सरकार वाले बयान पर किया पलटवार, कहा- सेहत के लिए अच्छी होती है खिचड़ी.


पाकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में पाकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मतदाताओं में बांटने के लिए रखा गया 44 लाख रुपए जब्त, गुप्त तरीके से दी रही थी घटना को अंजाम.


मतगणना को लेकर लगाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर
मतगणना को लेकर राज्य में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है, लगाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर.

Intro:Body:

Jharkhand assembly election 2019 Top 10 news of 18 december


Conclusion:
Last Updated : Dec 18, 2019, 9:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.