ETV Bharat / state

कांग्रेस से निष्कासित महिला सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने की मांग

author img

By

Published : Aug 22, 2019, 8:59 PM IST

निष्कासित महिला सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 नजदीक है, सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है, लेकिन कांग्रेस में अतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस से निष्कासित महिला सदस्यों ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें आलाकमान से पार्टी से निष्कासित करने की मांग की.

रांची: कांग्रेस जहां राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड में महिला कांग्रेस से निष्कासित सदस्यों ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह का पुतला दहन किया.

देखें पूरी खबर

गुरुवार को कांग्रेस से निष्कासित सदस्यों ने गुंजन सिंह पर कई आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, साथ ही उन्होंने झारखंड महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा पर भी महिलाओं के खिलाफ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और दोनों को पद से हटाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें:- झारखंड कांग्रेस ने की पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की निंदा, कहा- ध्यान भटकाने की कोशिश

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का अंतर कलह कांग्रेस कार्यालय से सड़क पर आ गया है. कांग्रेस कार्यालय के पास निष्कासित महिला कांग्रेस की निष्कासित सदस्यों ने आंख पर काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया और गुंजन सिंह का पुतला भी दहन किया. पिछले दिनों प्रदेश महिला प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह द्वारा अनुशासनहीनता के मामले में महिला कांग्रेस सदस्य को निष्कासित किया गया था, जिसके बाद से विरोध लगातार जारी है.

नेटा डिसूजा पर महिलाओं के उपर बोतल फेंकने का आरोप
सरायकेला जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुकी नागमणि देवी ने इस विरोध को लेकर कहा कि महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा द्वारा मानगो में पिछले साल आयोजित एक बैठक में महिलाओं को बोतल फेंक कर मारा गया था, स्कूल में बच्चों के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता, जबकि हम तो नेशनल कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे.

इसे भी पढ़ें:- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला जल्द, मुझे मिला मौका तो निभाउंगा जिम्मेदारी: सुखदेव भगत

गुंजन सिंह को पद से हटाने की मांग
नागमणि देवी ने कहा कि लगातार महिला कांग्रेस की सदस्य पर कुछ न कुछ आरोप लगाकर गलत तरीके से निष्कासित किया जा रहा है, ऐसे में हम मांग करते हैं कि गुंजन सिंह को पद से हटाया जाए.

वहीं, इस विरोध को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि जो लोग अनुशासनहीनता की वजह से निष्कासित किए गए हैं उनके ऐसे विरोध पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. अगर उन्हें कोई शिकायत थी तो पार्टी फोरम में जो संविधान है, उस आधार पर बातचीत करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि जिनका सदस्यता खत्म कर दिया गया है ऐसे लोगों के प्रदर्शन से पार्टी के छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Intro:रांची.कांग्रेस जहां राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड में महिला कांग्रेस से निष्कासित सदस्यों द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह का गुरुवार को पुतला दहन कर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया है। साथ ही झारखंड महिला कांग्रेस के प्रभारी नेटा डिसूजा पर भी महिलाओं के खिलाफ गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए दोनों को पद से हटाने की मांग की गई है।Body:झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का अंतर कलह कांग्रेस कार्यालय से सड़क पर आ गया है। जिसको लेकर कांग्रेस के पास स्थित चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह का आंख पर काली पट्टी लगाकर गुरुवार को अनोखे अंदाज में निष्कासित महिला कांग्रेस की सदस्य ने पुतला दहन किया । क्योंकि पिछले दिनों प्रदेश महिला प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह द्वारा अनुशासनहीनता के मामले में महिला कांग्रेस सदस्य को निष्कासित किया गया था। जिसके बाद यह विरोध लगातार जारी है।

झारखण्ड महिला कांग्रेस की सरायकेला जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुकी नागमणि देवी ने इस विरोध को लेकर कहा है कि झारखंड महिला कांग्रेस के प्रभारी नेटा डिसूजा द्वारा मानगो में पिछले साल आयोजित बैठक में महिलाओं को बोतल से फेंक कर मारा गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता। जबकि हम तो नेशनल कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे।उन्होंने कहा कि लगातार महिला कांग्रेस की सदस्य पर आरोप लगाकर गलत तरीके से निष्कासित किया जा रहा है। ऐसे में हम मांग करते हैं कि गुंजन सिंह को पद से हटाया जाए।Conclusion:वही इस विरोध को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा है कि जो लोग अनुशासनहीनता की वजह से निष्कासित कर दिए गए हैं।उनके ऐसे विरोध पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें कोई शिकायत थी तो पार्टी फोरम में जो संविधान है।उस आधार पर बातचीत करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब वे सदस्यता से निष्कासित हो चुके हैं। तो उससे पार्टी के छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.