ETV Bharat / state

शिवराज सिंह चौहान ने नाला विधानसभा क्षेत्र में की चुनावी सभा, कहा- देश के हित में NRC

author img

By

Published : Dec 11, 2019, 7:31 PM IST

Shivraj Singh Chauhan holds election meeting in Nala assembly constituency
सभा के दौरान

जामताड़ा में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की. वहीं, उन्होंने कहा कि एनआरसी किसी भी भारतवासी के खिलाफ नहीं है.

जामताड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाला विधानसभा क्षेत्र के बांदो पहुंचे. बांदो में शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की और राज्य में भाजपा सरकार बनाने के लिए अनुरोध किया.

देखें पूरी खबर

शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से नाला विधानसभा क्षेत्र के बांदो पहुंचे थे. शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के 5 सालों के काम को एक विकास मुखी सरकार बताया और कहा कि कांग्रेस, राजद और झामुमो कभी भी विकास की राजनीति नहीं करती है. विपक्ष ने राज्य में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है.

ये भी देखें- जनता का रुझान भाजपा की ओर, पार्टी करेगी बेहतर प्रदर्शन: जेपी नड्डा

बता दें कि नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल चुनाव मैदान में हैं. जिसके पक्ष में भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है. इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान एक ही भाषा बोलती है. उन्होंने एनआरसी के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि यह किसी भारतवासी के खिलाफ नहीं है. नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल झा 2014 में चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथों हार गए थे. भाजपा ने सत्यानंद झा बाटुल झा पर भरोसा कर टिकट दिया है और चुनाव मैदान में उतरा है. भाजपा के प्रत्याशी पूर्व कृषि मंत्री फिर से अपना भाग्य और किस्मत भाजपा के टिकट पर आजमा रहे हैं.

Intro:जामताडा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा तो वहीं एनआरसी को किसी भारतवासी का खिलाफ बिल नहीं बताया ा Body:नाला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा बाटुल झा को जिताने और उनके पक्ष में वोट मांगने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाला विधानसभा क्षेत्र के बांदो यज्ञ मैदान में एक चुनावी सभा की ा अपने चुनाव प्रचार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की और भारी बहुमत से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अनुरोध किया ा शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से नाला विधानसभा क्षेत्र के बांदो यज्ञ मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए अपने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा ा सभा को संबोधित के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर निशाना साधा ा उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के 5 साल काम को एक विकास मुखी सरकार बताया और कहा कि कांग्रेस और राजद झामुमो कभी पानी बिजली सड़क बनाने का काम नहीं किया ा सिर्फ भ्रष्टाचार करने का काम किया है का आरोप लगाया ा
आपको बता दें कि नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल चुनाव मैदान में उतरे हैं ा जिसके पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है ा इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने एनआरसी के मुद्दे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान एक ही भाषा बोलती है ा उन्होंने एनआरसी के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि यह किसी भारतवासी के खिलाफ नहीं है ा बल्कि पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान में जो हिंदू जैन बौद्ध धर्म जो नारकीय जीवन बिता रहे थे ा उनके मान-सम्मान के साथ खेला जा रहा था ा उनकी संपत्ति लूटी गई ा इज्जत से खेला गया ा उनको भारत में सम्मान पूर्वक नागरिता देने का प्रावधान किया गया है ा मानवतावादी एनआरसी बिल को करार देते हुए कहा कि ऐसे भाई बहनों के लिए गौरवान्वित की बात है जो भगाए गए है ा सताए गए हैं ा उसे नारकीय जीवन से लोगों को निकालने का काम इस एनआरसी बिल में किया गया है ा
बाईट शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपाConclusion:नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल झा 2014 में चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथों हार गए थे ा फिर से भाजपा ने उन्हें भरोसा कर टिकट दिया है और चुनाव मैदान में उतरे हैंा भाजपा के प्रत्याशी पूर्व कृषि मंत्री फिर से अपना भाग्य और किस्मत भाजपा के टिकट पर आजमा रहे हैं ा अब देखना यह है की भाजपा नाला विधानसभा सीट से अपना जीत बरकरार कर पाती है या नहीं ा

संजय तिवारी ईटीवी भारत जामताड़ा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.