ETV Bharat / state

बोकारो में समरेश सिंह की अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

author img

By

Published : Dec 3, 2022, 9:09 AM IST

Updated : Dec 3, 2022, 11:24 AM IST

Samaresh Singh funeral with state honors in Bokaro
बोकारो

बोकारो में समरेश सिंह की अंतिम विदाई के वक्त जिले में शोक की लहर दौड़ गयी. शुक्रवार को उनकी जन्म भूमि लालपुर पंचायत के डेउलटांड स्थित इजरी नदी किनारे समरेश सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया (Samaresh Singh funeral with state honors in Bokaro). उनके छोट पुत्र संग्राम सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी. इस मौके पर झारखंड के नेताओं ने समरेश सिंह को श्रद्धांजलि दी, उनकी इस अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

बोकारोः पूर्व विधायक समरेश सिंह का पार्थिव शरीर उनकी जन्म भूमि लालपुर पंचायत के डेउलटांड स्थित इजरी नदी किनारे पंचतत्व में विलीन हो गया. समरेश सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया (Samaresh Singh funeral with state honors in Bokaro), उनको परिजनों और समर्थकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. इस मौके पर प्रदेश के आला नेताओं ने समरेश सिंह को श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें- दिवंगत समरेश सिंह को श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की देखरेख में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान जवानों ने फायरिंग कर सलामी उन्हें सलामी दी. पार्थिव शरीर पर रखे गए तिरंगे को अनुमंडल पदाधिकारी उनके पुत्र सिद्धार्थ सिंह माना को सौंपा गया. समरेश सिंह के छोटे पुत्र संग्राम सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दिया. झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह पंचतत्व में विलीन होते ही एक युग का अंत हो गया. समरेश सिंह की अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बेरमो विधायक समेत विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ विशाल जनसमूह उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा (Jharkhand leaders paid tribute to Samaresh Singh).

देखें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कि समरेश सिंह एक संघर्षशील नेता और एक मजबूत इरादे वाले मजदूर नेता के रूप में हमेशा जाने जाएंगे. उनकी चिंता हमेशा झारखंड के लिए रहती थी और वह उनके स्वभाव में भी झलकता था. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पूर्व विधायक समरेश सिंह के अंतिम दर्शन के लिए चंदनकियारी पहुंचे हुए थे. चंदनकियारी चौक में उन्होंने समरेश सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर रांची से बोकारो पहुंचे जहां उन्होंने नया मोड़ बिरसा चौक में उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने भी उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समरेश सिंह एक अभिभावक के समान थे और आंदोलनकारी के रूप में उन्हें जाना जाता था. आज हम लोगों ने एक राजनीतिक योद्धा खोया है, साथ ही वो मजदूर और विस्थापितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे, इसकी कमी को पूरा नहीं की जा सकती है. वहीं बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि उनसे उनका परिवारिक नाता रहा है, उनके जाने से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है. समरेश सिंह से हमारे पिता ने भी बहुत कुछ सीखने का काम किया था, आज उनके जाने से हम सभी दुखी हैं. गुरुवार सुबह बोकारो में समरेश सिंह का निधन हो गया था, उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली. बता दें कि समरेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

Last Updated :Dec 3, 2022, 11:24 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.