ETV Bharat / city

राजधानी रांची में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानिए झारखंड के मौसम का हाल

author img

By

Published : Jun 4, 2022, 3:57 PM IST

weather update of Jharkhand
weather update of Jharkhand

राजधानी रांची सहित झारखंड में कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 से 8 जून तक झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. सुबह के वक्त में चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया. उसके बाद रांची समेत कई इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है.

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम के बीच कैसे रखें अपना ख्याल, एक्सपर्ट बताते हैं ये उपाय


रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 4 जून से 8 जून तक राज्य के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने का भी अनुमान है. माना जा रहा है कि हवा की औसतन गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत सरायकेला खरसावां, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.


पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा, जबकि बोकारो जिले में रात में गर्मी अधिक रही. झारखंड में सबसे अधिक तापमान 45.0 डिग्री डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया. जबकि झारखंड में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में दर्ज किया गया. राज्य के बाकी जिलों की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 39.2, जमशेदपुर में 41.1, डाल्टनगंज 45.0, बोकारो 42.1, चाईबासा में 40.6, देवघर 39.4 डिग्री सेल्सियस किया गया.

वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 27.5, जमशेदपुर 29.2, डाल्टनगंज 28.4, बोकारो 28.6, चाईबासा 28.6 और देवघर में 28.1 तापमान डिग्रीसेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 27.5, जमशेदपुर में 29.2, डाल्टनगंज 28.4, बोकारो में 28.6 चाईबासा में 28.6 और देवघर में 28.1 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.