ETV Bharat / city

TOP10@9PM: विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने राज्यपाल को कहा लाट साहब, जानें अब तक की 10 बड़ी खबरें

author img

By

Published : Sep 8, 2022, 9:01 PM IST

top ten news jharkhand
top ten news jharkhand

केंद्रीय गृह मंत्री से मिले झारखंड बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, कहा- ध्वस्त हो चुकी है राज्य की कानून व्यवस्था, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो का बयान, राज्यपाल राज्य के होते हैं लाट साहब, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ, झारखंड के 4 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आनलाइन जुड़ेंगे, झारखंड में बढ़ी राजनीतिक हलचल, राज्यपाल रमेश बैस लौटे रांची, गढ़वा में शर्मनाक हरकत, महिला को डायन बता निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा, झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ शुरू...ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें TOP10@9PM.

  • केंद्रीय गृह मंत्री से मिले झारखंड बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, कहा- ध्वस्त हो चुकी है राज्य की कानून व्यवस्था

झारखंड बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था की जानकारी दी और आवश्यक कदम उठाने की मांग की.

  • विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो का बयान, राज्यपाल राज्य के होते हैं लाट साहब

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो बुधवार को धनबाद पहुंचे. यहां जब उनसे पूछा गया कि चुनाव आयोग की चिट्ठी पर राज्यपाल अब तक चुप क्यों हैं, इस पर उन्होंने कहा कि राज्यपाल लाट साहब होते हैं और उनपर टिप्पणी करना उचित नहीं है.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ, झारखंड के 4 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आनलाइन जुड़ेंगे

दौपदी मुर्मू शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान:2.0 का शुभारंभ करेंगी (Prime Minister TB Free India Campaign). इस कार्यक्रम में झारखंड के चार जिलों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी ऑन लाइन जुड़ेंगे.

  • झारखंड में बढ़ी राजनीतिक हलचल, राज्यपाल रमेश बैस लौटे रांची

एक बार फिर झारखंड में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार को दिल्ली से रांची लौट आए हैं.

  • गढ़वा में शर्मनाक हरकत, महिला को डायन बता निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा

झारखंड के गढ़वा में एक महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पीटा (Woman beaten up naked as witch in Garhwa) गया. दबंगों के डर से दो दिनों तक मामला सामने नहीं आया. पंचायत लगाकर मामले को दबाने की भी कोशिश की गई. (Witchcraft in Garhwa)

  • झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ शुरू

एक तरफ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है (congress bharat jodo yatra in ranchi). वहीं दूसरी तरफ झारखंड में भी सांकेतिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसमें झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की और बन्ना गुप्ता शामिल हुए.

  • साले से पूछा बीवी का पता, नहीं बताया तो कर दी फायरिंग, देखें VIDEO

रांची में एक व्यक्ति ने अपने साले पर सिर्फ इसलिए गोली चला दी क्योंकि उसने उसकी पत्नी का पता नहीं बताया था (Man fired at his brother in law). फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

  • Video: रामगढ़ में 20 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, घंटों मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

रामगढ़ः कुज्जु थाना क्षेत्र के कुंदरिया गांव में एक गाय 20 फीट गहरे कुएं में गिर गई. घटना की सूचना मिलने के बाद गाय के मालिक दिलीप यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने गाय को निकालने का प्रयास किया, लेकिन घंटों मशक्कत करने के बाद सफलता नहीं मिली. इसके बाद क्रेन मंगवाया गया. इसके बाद क्रेन के सहारे दो लोग कुआं में नीचे उतरे और फिर गाय को मोटे बेल्ट से बांधा गया. इसके बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

  • आज होगा कर्तव्य पथ का उद्घाटन, पीएम मोदी करेंगे नेताजी की प्रतिमा का अनावरण

राजपथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के आसपास के इलाकों में भीड़ के कारण बुनियादी ढांचे पर पड़ते दबाव और सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी, स्ट्रीट फर्नीचर और पार्किंग स्थल की पर्याप्त व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण राजपथ का पुनर्विकास किया गया है.

  • सिर्फ 8 मनोचिकित्सकों के भरोसे रिनपास, तय मानक के अनुरूप नहीं है डॉक्टर

रिनपास में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान हैं. स्थिति यह है कि 8 मनोचिकित्सकों के भरोसे भर्ती और ओपीडी में पहुंचे मरीजों का इलाज हो रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.