ETV Bharat / city

झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ शुरू

author img

By

Published : Sep 8, 2022, 4:12 PM IST

Updated : Sep 8, 2022, 6:44 PM IST

Congress Bharat Jodo Yatra in Ranchi
Congress Bharat Jodo Yatra in Ranchi

एक तरफ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है (congress bharat jodo yatra in ranchi). वहीं दूसरी तरफ झारखंड में भी सांकेतिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसमें झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की और बन्ना गुप्ता शामिल हुए.

रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को तमिलनाडु से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है. रांची में भी सांकेतिक तौर पर भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत हुई (congress bharat jodo yatra in ranchi). इसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी इसमें शामिल है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत को एक सूत्र में जोड़ने के लिए वह यात्रा पर निकले हैं.

ये भी पढ़ें: हमने सोनिया गांधी को कहा था अगर आप अध्यक्ष नहीं बनीं तो इतिहास माफ नहीं करेगा...अब राहुल बनें अध्यक्ष : CM गहलोत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 07 सितम्बर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है. देश में शांति और सद्भाव के माहौल को बनाये रखने तथा नफरत की राजनीति को समाप्त करने के उद्देश्य से शुरू भारत जोड़ो यात्रा की रांची में भी सांकेतिक रूप से शुरू हुई. इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , विधायक प्रदीप यादव सहित तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ताओं शामिल हुए.

देखें वीडियो

रांची में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शहीद चौक, परमवीर अल्बर्ट चौक, सर्जना चौक होते हुए शहीद स्मारक तक गई. यहां भारत जोड़ो यात्रा एक सभा मे तब्दील हो गयी. कांग्रेस नेताओं और प्रवक्ताओं ने कहा कि देश अभी नाजुक दौर से गुजर रहा है. आपसी प्रेम और सौहार्द समाप्त हो रहा है, ऐसे में कांग्रेस ने पहले देश को आजादी दिलाई, फिर देश बनाया और अब इसे बचाएंगी. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि राहुल गांधी देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर कन्याकुमारी से निकले हैं. झारखंड में भी जिले जिले से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी ताकि एक संदेश जाए कि कैसे कुछ लोग और पार्टियां देश को तोड़ने में लगी हैं यो कांग्रेस देश को जोड़कर रखना चाहती है.

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल स्वास्थ्य एवम आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को तोड़ने में लगी है. गंगा जमुनी तहजीब को तोड़ने का प्रयास हो रहा है. बीजेपी समाज में जहर घोलने का काम कर रही है और हम प्रेम घोलने में लगे हैं. भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिन प्रदेशों में राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आगमन नहीं हो रहा है, उन राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारा नारा है 'नफरत की बात छोड़िये, मोहब्बत से देश को जोड़िए'

Last Updated :Sep 8, 2022, 6:44 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.