ETV Bharat / city

नाले में बुजुर्ग के बहने के बाद रांची नगर निगम की खुली नींद, बड़े नालों को ढकने का दिया निर्देश

author img

By

Published : Sep 16, 2021, 8:58 PM IST

Updated : Sep 16, 2021, 9:09 PM IST

ETV Bharat
ढका जा रहा नाला

रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के शाहदेव नगर में एक बुजुर्ग अजय प्रसाद अग्रवाल नाले में बह गया. रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) और एनडीआरएफ की टीम लगातार उनकी खोजबीन कर रही है. लेकिन अब तक बुजुर्ग का पता नहीं चल पाया है. रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण और सभी जगहों पर खुले नाले को ढकने का निर्देश दिया है.

रांची: शहर के पंडरा थाना क्षेत्र के शाहदेव नगर में नाले में बहे बुजुर्ग अजय प्रसाद अग्रवाल का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. गुरुवार की सुबह से रांची नगर निगम की टीम उनकी तलाश कर रही है. वहीं एनडीआरएफ की टीम ने उनकी तलाश में पंडरा से कांके डैम तक खोजबीन की. लेकिन लापता अजय अग्रवाल का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. गुरुवार को रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के पदाधिकारियों की टीम ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढे़ं: रांची में पैर फिसलने से नाले में बहा फल व्यवसायी, नहीं लगा पता



नाले में बुजुर्ग के बहने की इस घटना के बाद रांची नगर निगम के पदाधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उनकी तलाश में जुटे नगर निगम कर्मियों को कई निर्देश दिए हैं. साथ ही बड़ा नाले होने की वजह से हुई इस घटना को ध्यान में रखते हुए जहां-जहां नाला खुला है उसे ढकने का भी निर्देश दिया है. टीम ने नगर निगम के कर्मचारियों को शहर के अन्य नालों का भी सर्वे कर उसे त्वरित स्लैब से ढकने को कहा है.

देखें पूरी खबर

उप नगर आयुक्त ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि चीफ इंजीनियर को बड़े नालों का सर्वे करने का निर्देश दिया गया है और उसी आधार पर शहर के सभी बड़े नालों को ढकने का काम शुरू किया जाएगा. उन्होंने शाहादेव नगर में घटी इस घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा है कि जल्द शाहदेव नगर के बड़े नाले को ढक दिया जाएगा.

Last Updated :Sep 16, 2021, 9:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.