ETV Bharat / city

Cold in Jharkhand: 4 और 5 दिसंबर को झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल

author img

By

Published : Nov 30, 2021, 7:56 PM IST

minimum temperature of jharkhand
झारखंड मौसम का हाल

झारखंड के तापमान में गिरावट हो रही है. जिसके कारण कनकनी ठंड बढ़ने लगी है. राज्य में अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगी. वहीं 4 और 5 दिसंबर को झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर और अधिक होगा.

रांची: झारखंड में कनकनी ठंड में बढ़ोतरी हुई है. राजधानी रांची के आसपास के इलाके में मंगलवार सुबह के वक्त चारों ओर कोहरा छाया रहा. वहीं शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिली. जिसके कारण लोगों को कनकनी ठंड का एहसास होने लगा है. राज्य में अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि अगले दो-चार दिनों दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होने की संभावना है. जिसके कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है.



इसे भी पढे़ं: IMD-Alert: दो दिन में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तटवर्ती राज्यों में भारी बारिश, मछुआरों को चेतावनी


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी अंडमान निकोबार सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार होने की संभावना है. जो 48 घंटे में डीप डिप्रेशन में तब्दील होते हुए बंगाल की खाड़ी में स्थित हो जाएगा. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलने वाला है. जिसके कारण झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भाग में 3 दिसंबर को आंशिक बारिश हो सकती है. वहीं 4 और 5 दिसंबर को झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर और अधिक होगा. इसकी वजह से राज्य के दक्षिणी मध्य और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

30 नवंबर से 2 दिसंबर तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना


मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया कि 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य में अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री तापमान लुढ़कने की संभावना है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस गोंडा में रिकॉर्ड की गई. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज की गई है.


इसे भी पढे़ं: Weather Update: झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलेगी अपना रुख, बारिश से बढ़ेगी ठंड

देखिए इन शहरों का तापमान

  • रांची- अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर- अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस
  • डालटेनगंज- अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.