ETV Bharat / bharat

झारखंड के पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

author img

By

Published : Apr 11, 2022, 10:04 PM IST

पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है.

झारखंड
झारखंड

खूंटी : झारखंड के पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की सोमवार को अचानक तबीयत खराब (Karia Munda health) हो गई. तबीयत बिगड़ते ही उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती (Karia Munda admitted in ranchi) कराया गया है. बताया जा रहा है कि कड़िया मुंडा की लू लगने से तबीयत खराब हुई है. हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है.

कड़िया मुंडा के बड़े पुत्र जगन्नाथ मुंडा ने बताया कि रविवार से हल्का बुखार की शिकायत थी. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट नॉर्मल आई है. डॉक्टर के अनुसार लू लगने से बीमार हुए हैं. उन्होंने कहा कि दवा शुरू कर दिया गया है और स्वास्थ्य पहले से बेहतर है. वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा शाम चार बजे के करीब मेडिका पहुंचे और कड़िया मुंडा का हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.