ETV Bharat / state

Yamuna Ghat Festival in Paonta: यमुना घाट उत्सव मनाया जाएगा कल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे शिरकत

author img

By

Published : Apr 21, 2023, 12:47 PM IST

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 22 अप्रैल को यमुना घाट उत्सव 2023 मनाया जाएगा, जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचेगे. उत्सव को लेकर पांवटा प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. (Yamuna Ghat Festival in Paonta )

Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat will come in Yamuna Ghat Utsav 2023
यमुना घाट उत्सव 2023 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होगें शामिल

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर की गुरु भूमि पांवटा साहिब में 22 अप्रैल को यमुना घाट उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और हरी ओम विकास समिति तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के यमुना स्नान घाट पर यमुना घाट उत्सव 2023 धूमधाम से मनाया जाएगा.

सुबह 10 बजे पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री: वहीं, इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 10 बजे करीब यहां पहुंचेंगे और यमुना स्नान घाट पर आरती में भाग लेंगे. उसके बाद केंद्रीय मंत्री पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. वहीं, प्रशासन की टीम में यमुना स्नान घाट को दुल्हन की तरह सजाने में लगी है.

गंगा के साथ याद किया जाता है यमुना का नाम: बता दें कि भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना और गंगा को एक साथ याद किया और पूजा जाता है. इन नदियों के इतिहास में भारतीय संस्कृति का जन्म हुआ और विकास का व्याख्यान मिलता है. भारत में यमुना को केवल एक नदी की तरह नहीं देखा जाता है. यहां यमुना नदी में को प्रेरणा, जीवन और दिव्य भाव के रुप में पूजा जाता है. पहली बार पांवटा में हो रहे यमुना घाट उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. उसी हिसाब से प्रशासन और समिति इंतजाम कर रही है.

ये भी पढ़ें: पांवटा साहिब गुरुद्वारा में द ग्रेट खली ने नवाया शीश, कोरोना के जल्द खत्म होने की अरदास की

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.