ETV Bharat / state

'विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब लोकसभा चुनाव में जीतने के हसीन सपने देख रही भाजपा'

author img

By

Published : Feb 6, 2023, 5:12 PM IST

Pratibha Singh Target BJP
Pratibha Singh Target BJP

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को नकार कर कांग्रेस को सत्ता में लाया है. लेकिन भाजपा अभी तक अपने हार के सदमे से निकल नहीं पाई है. प्रदेश भाजपा कार्यकारणी की बैठक में पारित प्रस्तावों को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार मिली है उसी तरह लोकसभा चुनावों में भी मिलेगी. चाहे भाजपा जीत के जितने भी सपने देख ले. (Pratibha Singh Target BJP) (Pratibha Singh on Lok Sabha Elections)

शिमला: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनावों में हारने के बाद अब आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी जीत के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है. प्रदेश भाजपा कार्यकारणी की बैठक में पारित प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को चारों खाने चित करेगी.

'हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही भाजपा': उन्होंने कहा है कि भाजपा अब प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे से उभर नहीं पा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है, इसलिए उन्हें सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए.

'पूर्व सरकार के समय की बिना बजट की घोषणाओं को प्रदेश हित में रोका': प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर आनन फानन में सैकड़ों कार्यालय खोले थे, वह पूरी तरह भाजपा का लोगों से वोट बटोरने व राजनीतिक हित साधने का एक असफल प्रयास था. जिसे लोगों ने पूरी तरह नकार दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हित में इन घोषणाओं पर रोक लगाई है. उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घड़याली आंसू बहाने की कोई आवश्यकता नही हैं.

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए पूर्व की भाजपा सरकार जिम्मेवार: कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा है कि भाजपा की फिजूलखर्ची से अब करोड़ों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को चुकता करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने का भाजपा को कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को अपने कारनामों के लिए प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: BJP के हस्ताक्षर अभियान पर बोले CM सुक्खू- 5 साल तक खुद कुछ नहीं किया, अब सरकार का बेवजह कर रहे विरोध

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.