ETV Bharat / state

हिमाचल प्रदेश में 2203 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से खरीदा जाएगा धान, फसल ब्रिक्री के लिए यहां करें पंजीकरण

author img

By

Published : Aug 2, 2023, 7:55 PM IST

हिमाचल प्रदेश में धान की फसल उगाने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है. प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से खरीदा जाएगा. वहीं, धान की खरीद 03 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक की जाएगी. फसल बिक्री के लिए पंजीकरण करना होगा. कहां करना है पंजीकरण ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Sukhu govt will Purchase paddy at MSP in Himachal
हिमाचल में 2203 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर प्रदेश सरकार करेगी धान की खरीद,

शिमला: हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार धान की खरीद करेगी. धान की खरीद इस बार सरकार राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से करेगी. प्रदेश में नौ मंडियों में धान की खरीद होगी इसका सरकार ने फैसला लिया है. वहीं, किसानों से धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से खरीदा जाएगा. दरअसल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम ने बताया कि इस बार पूरे राज्य में धान की खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी. इससे किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ सुनिश्चित होगा.

प्रदेश में 9 मंडियों में की जाएंगी धान की खरीद: आरडी नजीम ने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद 03 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक की जाएगी. धान की खरीद प्रदेश में 9 मंडियों में की जाएंगी जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली और मिलवां जिला कांगड़ा, धौला कुआं और पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर, बद्दी जिला सोलन और मार्केट यार्ड टकराला, रामपुर जिला ऊना शामिल हैं.

किसानों को पोर्टल पर करना होगा बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन: आरडी नजीम ने कहा कि किसानों को https://hpappp.nic.in पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद फसल बिक्री के लिए पंजीकरण करना होगा. इसके लिए पोर्टल 20 सितंबर से खोल दिया जाएगा. किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि गत वर्ष धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी, लेकिन इस वर्ष मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का लाभ देने के लिए धान की खरीद पूरे राज्य में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी.

ये भी पढ़ें: करसोग में मजदूरी देकर नहीं होती धान की रोपाई, सदियों से चली आ रही परंपरा को आज भी निभा रही है नारी शक्ति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.