ETV Bharat / state

हिमाचल में माइनस में पहुंचा तापमान, जमने लगे झरने, कड़ाके की ठंड, धुंध का रेड अलर्ट

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Dec 27, 2023, 2:59 PM IST

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में 23 दिसंबर के बाद से ड्राई स्पेल चल रहा है. बावजूद इसके प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में चला गया है जबकि निचले इलाकों में धुंध को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Himachal Weather Update
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है. 22-23 दिसंबर के बाद प्रदेश में ड्राई स्पेल चल रहा है. मौसम विभाग शिमला के अनुसार अभी 31 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. जबकि प्रदेश में शीतलहर जारी है. कड़कड़ाती ठंड के बीच प्रदेश में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. खासकर प्रदेश के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस तक चला गया है.

Himachal Weather Update
हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बर्फ में जमे झरने: प्रदेश के निचले और मध्यवर्ती इलाकों में तापमान कम होने से कड़ाके की ठंड पर रही है. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान के माइनस में जाने के बाद पानी के स्रोत भी बर्फ में जमना शुरू हो गए हैं. बात करें लाहौल-स्पीति जिले की तो लाहौल घाटी खासकर स्पीति घाटी में पानी के स्त्रोत पूरी तरह से बर्फ में जम गए हैं. यहां तक की पानी की झरने अब बर्फ के झरनों में तब्दील हो गए हैं. सड़कों पर काफी ज्यादा बर्फ जम गई है, जिसके कारण सड़कों पर भारी फिसलन है. ऐसे में सड़कों पर गाड़ियों के फिसलने का डर भी बना हुआ है.

Himachal Weather Update
स्पीति घाटी में जमने लगे झरने

माइनस में तापमान: बात करें प्रदेश के विभिन्न स्थानों में तापमान की तो काजा में अधिकतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. धार स्पीति सरचू में अधिकतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -25 डिग्री सेल्सियस तापमान. जबकि केलांग में अधिकतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Himachal Weather Update
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में छाई बर्फ की चादर

कड़ाके की ठंड: शिमला में दिन के समय अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. कुल्लू में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. धर्मशाला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. चंबा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Himachal Weather Update
हिमाचल में तापमान में आई भारी गिरावट

वहीं, हमीरपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान. सोलन में अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान, डलहौजी में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान. बिलासपुर में अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान. मंडी में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

Himachal Weather Update
31 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

धुंध को लेकर रेड अलर्ट: इसके अलावा सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान. बद्दी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही बद्दी में धुंध को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पांवटा साहिब में अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के साथ धुंध को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: हाड़ कंपा देने वाली ठंड में रहना मजा या मजबूरी!, -30 तक चला जाता है तापमान, जम चुका है पानी, ये है हिमाचल का 'सफेद रेगिस्तान'

ये भी पढ़ें: लाहौल घाटी और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी शुरू, शून्य से नीचे पहुंचा पारा, झरने भी बर्फ में जमे

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.