ETV Bharat / state

स्मृतियों में सिंह: होली पर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह को किया याद, सोशल मीडिया पर सांझा की पुरानी तस्वीरें

author img

By

Published : Mar 7, 2023, 4:42 PM IST

Updated : Mar 7, 2023, 4:54 PM IST

होली पर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह को किया याद
होली पर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह को किया याद

हिमाचल की राजनीति के किंग कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह अब स्मृतियों में शेष हैं. वीरभद्र सिंह के मौजूद रहते हुए होली के पर्व पर उनके निजी आवास में खूब जश्न होता था. वीरभद्र सिंह बेशक देह से स्मृति हो गए हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में मनाए जाने वाले होली पर्व की यादें अभी भी ताजा हैं. लोक निर्माण मंत्री और वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पन्ने पर होली की एक पुरानी तस्वीर सांझा की है.

शिमला: हिमाचल की राजनीति के किंग कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह अब स्मृतियों में शेष हैं. वीरभद्र सिंह के मौजूद रहते हुए होली के पर्व पर उनके निजी आवास में खूब जश्न होता था. वीरभद्र सिंह बेशक देह से स्मृति हो गए हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में मनाए जाने वाले होली पर्व की यादें अभी भी ताजा हैं. लोक निर्माण मंत्री और वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पन्ने पर होली की एक पुरानी तस्वीर सांझा की है.

होली पर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह को किया याद.
होली पर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह को किया याद.

इस तस्वीर में विक्रमादित्य सिंह अपने पिता और छह बार हिमाचल के सीएम रहे वीरभद्र सिंह को प्रसन्न मुद्रा में रंग लगा रहे हैं. इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया पन्ने पर वीरभद्र सिंह की स्मृतियों को ताजा किया है. प्रतिभा सिंह ने अपने पन्ने पर वीरभद्र सिंह की पांच तस्वीरों को लगाया है. एक तस्वीर में वीरभद्र सिंह नन्हीं बच्चियों के साथ होली खेलने का आनंद ले रहे हैं तो अन्य तस्वीरों में वीरभद्र सिंह होली लॉज में होली का पर्व मनाने आए लोगों को रंग लगा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सांझा की पुरानी तस्वीरें.
सोशल मीडिया पर सांझा की पुरानी तस्वीरें.

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के सोशल मीडिया पन्नों पर लोग होली की बधाइयां देने के साथ ही वीरभद्र सिंह को भी याद कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग हिमाचल के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को भी याद कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह के मौजूद रहते हुए होली लॉज में होली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता था. जब वीरभद्र सिंह सत्ता में होते थे, उस समय तो होली लॉज की होली और भी रंगीन होती थी. तब सरकार के मंत्री और बड़े अफसरों सहित आम जनता खूब जश्न मनाती थी.

स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को रंग लगाते विक्रमादित्य सिहं.
स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को रंग लगाते विक्रमादित्य सिहं.

कोरोना काल में लंबी बीमारी के बाद वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई 2021 को निधन हो गया था. हिमाचल में शेष विश्व और देश के साथ ही मार्च 2020 में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा था. तब कोविड बंदिशों के कारण 2020-21 व 2022 में होली का पर्व नहीं मनाया गया. वीरभद्र सिंह के नाम से बने सोशल मीडिया पन्ने पर 2019 को होली जश्न की आखिरी तस्वीरें हैं. उसी एक तस्वीर को प्रतिभा सिंह ने भी शेयर किया है.

होली के त्योहार का आनंद लेते स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह.
होली के त्योहार का आनंद लेते स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह.

तस्वीर में नन्हीं बच्चियां वीरभद्र सिंह के साथ होली खेल रही हैं. हालांकि बच्चियों के साथ की ये तस्वीर मूल रूप से 2014 की है और आगे भी शेयर की गई है. उससे पहले मार्च 2018 में भी होली पर्व की तस्वीर वीरभद्र सिंह के सोशल मीडिया पन्ने पर मौजूद है. तब कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई थी और वीरभद्र सिंह अर्की से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। वीरभद्र सिंह के पन्ने पर 13 मार्च 2017 की होली के पर्व का छोटा सा वीडियो है. उस समय वीरभद्र सिंह सत्ता में थे. कोरोना के बाद ये पहली बार है, जब कोरोना के खौफ से बेखौफ होकर लोग होली का पर्व मनाएंगे.

सोशल मीडिया पर प्रतिभा सिंह ने सांझा की पुरानी तस्वीरें.
सोशल मीडिया पर प्रतिभा सिंह ने सांझा की पुरानी तस्वीरें.

बुधवार को होली पर्व की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने भी होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए वीरभद्र सिंह की होली से जुड़ी स्मृतियों को सांझा किया है.

ये भी पढ़ें: Holi पर कौन सा रंग आपके लिए है शुभ, जन्मतिथि के अनुसार जानें अपना कलर मैच

Last Updated :Mar 7, 2023, 4:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.