ETV Bharat / city

Weather Forecast: जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

author img

By

Published : Oct 8, 2021, 7:00 AM IST

Updated : Oct 8, 2021, 7:40 AM IST

मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. मौसम साफ रहने से तापमान में भी इजाफा होगा. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के समय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में कम बारिश हुई है.

शिमला: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज बारिश के आसार हैं. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र लक्षद्वीप, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. मौसम साफ रहने से तापमान में भी इजाफा होगा.

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के समय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में कम बारिश हुई है. वहीं, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक, पश्चिम बंगाल का गंगा का क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार में मानसून के मौसम में अधिक वर्षा दर्ज की गई.

वीडियो
जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
शिमला24°C14°C
सोलन29°C16°C
हमीरपुर31°C19°C
मंडी31°C16°C
बिलासपुर33°C21°C
ऊना35°C21°C
कांगड़ा31°C18°C
सिरमौर28°C20°C
कुल्लू30°C15°C
चंबा30°C16°C
किन्नौर21°C8°C
लाहौल-स्पीति21°C5°C

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में धड़ाधड़ लीज पर दी जा रही जमीन के तंत्र को खत्म करने की उठी मांग

Last Updated :Oct 8, 2021, 7:40 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.