ETV Bharat / city

उद्योग मंत्री के करीबी मुकेश कुमार ने थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस कार्यालय शिमला में ली सदस्यता

author img

By

Published : Jul 30, 2022, 8:44 PM IST

Mukesh Kumar joined Himachal Congress
मुकेश कुमार ने थामा कांग्रेस का दामन

भाजपा के सदस्य और वर्तमान में आरटीए के सदस्य रहे, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के करीबी जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के मुकेश कुमार ने प्रदेश कांग्रेस (Mukesh Kumar joined Himachal Congress) की विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामेंगे.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनावी वर्ष में भाजपा के खेमे में सेंधमारी में लगी हुई है. पूर्व भाजपा अध्यक्ष खिमी राम और इंदु वर्मा के बाद अब कांग्रेस ने उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के करीबी मुकेश कुमार को (Mukesh Kumar joined Himachal Congress) पार्टी में शामिल किया है. वीरवार को भाजपा के सदस्य, वर्तमान में आरटीए के सदस्य और उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के करीबी रहे जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के मुकेश कुमार ने प्रदेश कांग्रेस की विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन व प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुकेश कुमार को कांग्रेस पार्टी का पटका पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया. इस दौरान जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया भी उपस्थित रहे.

मुकेश कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आम जन परेशान है. बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा (Mukesh Kumar joined Himachal Congress) कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश में जनहित के कार्यों को करती है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामेंगे.

ये भी पढ़ें: बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन, मोदी सरकार की अंग्रेजी शासनकाल से की तुलना

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.