ETV Bharat / city

वीरभद्र सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी, सोनिया गांधी समेत इन नेताओं ने जताया शोक

author img

By

Published : Jul 8, 2021, 2:08 PM IST

Updated : Jul 8, 2021, 2:29 PM IST

फोटो
फोटो

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया है. वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

शिमला: हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया है. वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है. वीरभद्र सिंह के निधन पर उनके चाहने वालों के चेहरे पर मायूसी और आंखें नम हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा, ''वीरभद्र सिंह के निधन से दुखी हूं, मेरी उनके समर्थकों और परिवार के साथ संवेदनाएं हैं''.

  • Sad to know that Shri Virbhadra Singh is no more. His political career spanning six decades in his roles as chief minister and parliamentarian was marked by his commitment to serve people of Himachal Pradesh. Condolences to family & followers.

    — President of India (@rashtrapatibhvn) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीरभद्र सिंह के निधन गहरा दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन था. उनके पास लंबा प्रशासनिक और विधायी अनुभव था. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की. उनके निधन से दुखी हूं...ऊं शांति''.

  • Shri Virbhadra Singh Ji had a long political career, with rich administrative and legislative experience. He played a pivotal role in Himachal Pradesh and served the people of the state. Saddened by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.

    — Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. मैं उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शान्ति शान्ति शान्ति... ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें''.

  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। मैं उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति

    — Amit Shah (@AmitShah) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा, ''हिमाचल के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी. हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है.''

  • Extremely tragic to hear about the demise of a charismatic and visionary leader Shri Virbhadra Singh Ji, who was admired across the party lines.
    Even though politically we differed but mutually we held each other with the utmost regard. pic.twitter.com/BkHZdBZbsw

    — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है.

मनमोहन सिंह ने जताया शोक
मनमोहन सिंह ने जताया शोक

ये भी पढ़ें: जब 'राजा' वीरभद्र ने कहा था मैं खुली किताब हूं, प्रदेश के हर व्यक्ति ने पढ़ा है मेरा एक-एक पन्ना

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ''राज्य और देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा''.

  • Shri Virbhadra Singh was one of the tallest, most experienced & most knowledgeable leaders in our country, having served as CM six times, as an MP & a Minister in Central govt who had served under every Congress PM right from Pt. Nehru's time: Congress President Smt. Sonia Gandhi pic.twitter.com/OfVr18CVq3

    — Congress (@INCIndia) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संदेश में कहा, ''राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है. ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें. विनम्र श्रद्धांजलि''.

  • राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है।

    ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि pic.twitter.com/Af6bJziqpe

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'वीरभद्र सिंह जी सही मायने में एक दिग्गज थे. लोगों और कांग्रेस पार्टी की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता अंत तक अनुकरणीय रही. हम उन्हें याद करेंगे''.

  • Shri Virbhadra Singh ji was a stalwart in the true sense. His commitment to serving the people and to the Congress party remained exemplary till the very end.

    My condolences to his family and friends. We will miss him. pic.twitter.com/GjXbe6zQnV

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक दिग्गज नेता थे. उनका हिमाचल के विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है. वह हिमाचल की राजनीति में एक जननायक के तौर पर उभरे और कई बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बने. वीरभद्र सिंह अपनी दूरदृष्टि, संवेदनशील, स्वभाव और कर्मठ व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे.

सीएम जयराम ठाकुर ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है. हॉली लॉज पहुंचकर सीएम जयराम ठाकुर ने वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह का दर्शन किया और परिजनों को ढांढस बंधाया. सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह जी का जाना हम सबके लिए और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह अहम योगदान रहा है.

  • पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय वीरभद्र सिंह जी के निधन पर हमने उनके आवास होलीलॉज, शिमला में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और उनके परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

    ॐ शांति! pic.twitter.com/1cN5mCUmyT

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 8, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ये भी पढ़ें: जन-जन के प्यार की पूंजी समेट अनंत सफर पर निकले राजनीति के राजा, यूं ही नहीं कोई हो जाता है वीरभद्र सिंह

Last Updated :Jul 8, 2021, 2:29 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.