ETV Bharat / city

BJP किसान मोर्चा धर्मपुर मंडल की बैठक, बनी ये रणनीति

author img

By

Published : Nov 10, 2020, 6:43 AM IST

BJP Kisan Morcha meeting
धर्मपुर मंडल बीजेपी किसान मोर्चा

उपमंडल धर्मपुर में धर्मपुर मंडल बीजेपी किसान मोर्चा की बैठक मंडलाध्यक्ष प्रकाश चंद वालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष लवली, बीजेपी मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर, बीजेपी मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए.

धर्मपुर: उपमंडल धर्मपुर में धर्मपुर मंडल बीजेपी किसान मोर्चा की बैठक मंडलाध्यक्ष प्रकाश चंद वालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की सलाह दी गई. इस बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष लवली, बीजेपी मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर, बीजेपी मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए.

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष लवली ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र किसान मोर्चा ने हर बुथ पर 15-15 किसान प्रहरी बनाए हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात के बाद धर्मपुर विस क्षेत्र एक ऐसा विस क्षेत्र है, जहां सरकार और संगठन में सीधा समन्वय है और एक दूसरे को साथ लेकर चलते हैं. उन्होंने कहा धर्मपुर को पूरे प्रदेश में एक माडल के रूप में पेश करेंगे और इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा.

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष लवली ने कहा कि धर्मपुर विस का एक ऐसा व्यक्ति नेतृत्व कर रहा है जिस पर धर्मपुर ही नहीं पूरे प्रदेश को गर्व है. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि किसान मोर्चा धर्मपुर में अच्छा कार्य कर रहा है और किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठा रहा है. इस मौके पर बीजेपी मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- रेल मंत्री से मिले सीएम जयराम, भानूपल्ली-लेह रेल लाइन के लिए मांगी केंद्रीय निधि

ये भी पढ़ें- हमीरपुर में फर्राटेदार अंग्रेजी से बुजुर्ग ने जनमंच में अधिकारियों को पढ़ाया पाठ, जानें पूरा मामला

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.