ETV Bharat / state

पानीपत: अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

author img

By

Published : Aug 22, 2019, 10:38 PM IST

सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

पानीपत में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया. नाराज कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.

पानीपत: राज्य कार्यकारिणी नगर निगम कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और इसके लिए सिर्फ सरकार जिम्मेदार होगी.

सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

कर्मचारियों की मांगें

  • सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
  • ठेका प्रथा को खत्म किया जाए

इकाई प्रधान सुभाष चण्डालिया ने बताया कि 11 जुलाई 2017, 24 मई 2018 को नगर निगम कर्मचारी संघ के नेताओं की सभी मांगों को जायज मानते हुए सरकार ने मान लिया था. लेकिन सरकार की तरफ से हमारी मांगों को लेकर कोई भी पत्र अभी तक जारी नहीं किया गया है.

इकाई प्रधान ने कहा कि आज मनोहर लाल खट्टर की रैली के दिन कर्मचारियों ने काम छोड़ो प्रदर्शन किया है लेकिन हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे.

Intro:



एंकर --राज्य कार्यकारिणी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों
ने हाथों में झाडू उठाकर अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका में जमकर प्रदर्शन किया ,सरकार से नाराज नगरपालिका कर्मचारियों ने एक दिवसीय टूल छोड़ हड़ताल की और धरना प्रदर्शन किया ,
., कर्मचारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा नहीं मांगी मांगे तो 27 से जा सकते हे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

Body:वीओ -- ईकाई प्रधान सुभाष चणडालिया ने बताया कि बीति 11 जुलाई 2017, 24 मई 2018 को नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं से सरकार ने बात करते हुए हमारी सभी मांगों को जायज बताते हुए सभी मांगों को मान लिया था ,लेकिन सरकार की तरफ से अभी हमारी मांगों को लेकर कोई भी श्र्वेत पत्र जारी नहीं किया है...इकाई प्रधान ने बताया कि आज सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली के दिन कर्मचारियों ने काम छोड़ो प्रदर्शन किया , साथ ही उन्होंने कहा की 27,28,29 तारीख को हमारी हड़ताल लगातार जारी रहेगी...उन्होंने बताया कि बावजूद उसके भी सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का काम करेंगे , वहीं नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल का सर्व कर्मचारी संघ ने भी समर्थन किया,सर्व कर्मचारी संघ के सचिव तेजपाल सिंह ने हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से सभी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की ,

Conclusion:बाइट- तेजपाल, सर्व कर्मचारी संघ, जिला सचिव, पानीपत

बाइट- सुभाष चणडालिया, ईकाई प्रधान
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.