ETV Bharat / state

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण: आज शाम पानीपत के सनौली खुर्द गांव पहुंचेंगे राहुल गांधी

author img

By

Published : Jan 5, 2023, 7:06 AM IST

Updated : Jan 5, 2023, 8:26 AM IST

bharat jodo yatra second phase in haryana
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण

आज शाम को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से हरियाणा के पानीपत में प्रवेश (bharat jodo yatra second phase in haryana) कर जाएगी. हरियाणा में राहुल गांधी की एंट्री को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.

पानीपत: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे चरण के तहत आज शाम को हरियाणा में प्रवेश (bharat jodo yatra second phase in haryana) करेगी. उत्तर प्रदेश के शामली जिले से हरियाणा के पानीपत जिले में यात्रा प्रवेश करेगी. हरियाणा में राहुल गांधी की एंट्री को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. सनौली खुर्द गांव पानीपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और उनके रात्रि पड़ाव की जगह का एसपी शशांक कुमार सावन और कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने मौके का निरीक्षण किया.

सनौली गांव में रात्रि ठहराव के बाद 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनोली रोड से यात्रा पानीपत (bharat jodo yatra in panipat) के संजय चौक की ओर रवाना होगी. जहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुल्ले शाह राहुल गांधी का स्वागत करेंगे. उसके बाद राहुल गांधी 10 बजे नई अनाज मंडी में ब्रेकफास्ट करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी हुडा ग्राउंड में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा में अब तक की ये सबसे बड़ी जनसभा होगी. जिसमें लगभग 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है.

जनसभा को संबोधित करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा (rahul gandhi bharat jodo yatra) करनाल के कोहंड में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी का रात्रि ठहराव करनाल का कस्बा होगा. इसके अलावा पानीपत में राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एचएसवीपी के हुड्डा ग्राउंड में तेज बनाई जा रही है कुर्सियां लगाई जा रही है. कांग्रेस नेता बुल्ले शाह ने कहा कि रैली को लेकर कांग्रेस और पूरा हरियाणा उत्साहित है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा किसानों का समर्थन, रैली के रात्रि ठहराव के लिए खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर

हरियाणा में नूंह से शुरू हुआ था भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण: आपको बता दें कि हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra in haryana) का पहला चरण 21 दिसंबर को नूंह जिले से शुरू हुआ था. राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग सेरेमनी की गई थी. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की अगुवाई में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और भूपेंद्र हुड्डा को फ्लैग सौंपा गया था. इसके बाद ये यात्रा गुरुग्राम और फरीदाबाद से होते हुई दिल्ली गई थी. कुछ दिन आराम करने के बाद ये यात्रा फिर से शुरू हुई जो उत्तर प्रदेश से होती हुई फिर हरियाणा में आई है.

Last Updated :Jan 5, 2023, 8:26 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.