ETV Bharat / state

अशोक अरोड़ा ने हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

author img

By

Published : Jan 26, 2021, 3:28 PM IST

फरीदाबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने राष्ट्रपति से हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है.

Ashok Arora statement farmers lathi charge
अशोक अरोड़ा की राष्ट्रपति से हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग

कुरुक्षेत्र: ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों और पुलिस के बीच घमासान जारी है. किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं. वहीं पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर किसानों को जाने से रोक जा रहा है. जिसके चलते चलते पुलिस और किसानों के बीच झड़प देखने को मिल रही है. वहीं फरीदाबाद में किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है.

कुरुक्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार को बर्खास्त किया जाए. उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है. वहीं हरियाणा सरकार किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है.

अशोक अरोड़ा की राष्ट्रपति से हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग

ये भी पढ़ें: LIVE: किसानों की ट्रैक्टर परेड आज, यहां पढ़ें सबसे पहले हर अपडेट

उन्होंने कहा है कि सरकार ने किसानों पर लाठी चार्ज कर जलियांवाला बाग याद करवा दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि वो राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि तुरंत इस बात पर संज्ञान लिया जाए और हरियाणा सरकार को बर्खास्त किया जाए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.