ETV Bharat / state

धर्मनगरी में 18 हजार बच्चों ने किया वैश्विक गीता का पाठ, सीएम भी रहे मौजूद

author img

By

Published : Dec 8, 2019, 8:24 PM IST

गीता जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर 18 हजार विद्यार्थियों के पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों के वैश्विक गीता पाठ की तरंगे पूरे विश्व में सुनाई दी होंगी.

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मनोहर लाल खट्टर
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मनोहर लाल खट्टर

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के हर जिले में गीता जयंती महोत्सव के दौरान सामुहिक वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा. ये बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में कही. दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल गीता जयंती के अंतिम दिन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे हुए थे.

18 हजार विद्यार्थियों ने किया वैश्विक गीता पाठ
गीता जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर 18 हजार विद्यार्थियों के पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों के वैश्विक गीता पाठ की तरंगे पूरी विश्व में सुनाई दी होंगी.

धर्मनगरी में 18 हजार बच्चों ने किया वैश्विक गीता का पाठ, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- महिला सुरक्षा के लिए हरियाणा की सभी बसों में लगेंगे सीसीटीवी- मूलचंद शर्मा

'2020 में हर जिले में होगा गीता वैश्विक पाठ'
सीएम ने कहा कि इस वैश्विक गीता पाठ को गीता जयंती के अवसर पर हर घर में किया जाए, इसके लिए गीता महोत्सव 2020 को हरियाणा के हर जिले में गीता जयंती के पावन अवसर पर 3 दिवसीय सामुहिक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा.

इसके अलावा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, जूना पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, बाबा भूपेन्द्र सिंह के सहयोग से प्रयास किया जाएगा कि आगामी वर्ष से देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी 3 दिवसीय वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जा सके.

'2018 में वैश्विक गीता पाठ को मिला था बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि से पूरे विश्व के लोगों को गीता जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष इसी जगह इसी समय 18 विद्यार्थियों के वैश्विक गीता पाठ को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया.

Intro:
हरियाणा के हर जिले में गीता जयंती पर होगा सामुहिक वैश्विक गीता पाठ. देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी 3 दिवसीय वैश्विक गीता पाठ के आयोजन के होंगे प्रयास, अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 18 हजार विद्यार्थियों ने किया सामुहिक 18 अध्यायों के 18 श्लौकी वैश्विक गीता पाठ, विश्व के कई देशों में भारतीय समयानुसार वैश्विक गीता पाठ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उतराखंड की राज्यपाल बेबी रानी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर अवधेशानंद, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने भी किया गीता पाठ, मुख्यमंत्री ने गीता स्थली ज्योतिसर में भी की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने वैश्विक गीता पाठ में शिरकत करने वाले स्कूलों में एक दिन का अवकाश करने के दिए आदेश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर 18 हजार विद्यार्थियों के पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लौकों के वैश्विक गीता पाठ की तरंगे पूरी विश्व में गुंजायमान हुई है। इस वैश्विक गीता पाठ को गीता जयंती के अवसर पर हर घर में किया जाए, इसके लिए गीता महोत्सव 2020 को हरियाणा के हर जिले में गीता जयंती के पावन अवसर पर 3 दिवसीय सामुहिक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, जूना पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, बाबा भूपेन्द्र सिंह के सहयोग से प्रयास किया जाएगा कि आगामी वर्ष से देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी 3 दिवसीय वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जा सके।

         मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि से पूरे विश्व के लोगों को गीता जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष इसी जगह इसी समय 18 विद्यार्थियों के वैश्विक गीता पाठ को बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड लंदन में दर्ज किया गया। इस रिकार्ड से अंकित मैडल विद्यार्थियों को दिया गया है। सरकार पूरी दुनिया में गीता के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रही है।



BYTE--उतराखंड की राज्यपाल बेबी रानी
BYTE--मुख्यमंत्री मनोहर लाल Body:1Conclusion:1
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.