ETV Bharat / state

हरियाणा में शीत लहर का अलर्ट जारी, 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हिसार का तापमान

author img

By

Published : Dec 17, 2021, 11:43 AM IST

Updated : Dec 17, 2021, 4:48 PM IST

cold wave alert in Haryana
cold wave alert in Haryana

मौसम विभाग ने हरियाणा में शीत लहर का अलर्ट (cold wave alert in Haryana) जारी कर दिया है. हरियाणा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है.

हिसार: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा का मौसम भी तेजी से बदल रहा है. गुरुवार से सूबे में कोहरे ने दस्तक दे दी है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अल सुबह हरियाणा के कई जिलों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम रही. हरियाणा मौसम विभाग (haryana meteorological department) ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के पड़ने की संभावना जताई है.

इसी के साथ मौसम विभान ने हरियाणा में शीत लहर का अलर्ट (cold wave alert in Haryana) जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है. जिससे की हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान कम होने से पारा भी जमेगा. मौसम विभाग ने हरियाणा में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है. 17 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में शीत लहर चल सकती है.

मौसम विभाग ने 18 दिसंबर को सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, नूंह में भी शीत लहर की चेतावनी जारी की है. शीत लहर का प्रकोप कई जिलों में 19 दिसंबर तक जारी रह सकता है.

जिला

दिन का तापमान

(डिग्री सेल्सियस में)

रात का तापमान

(डिग्री सेल्सियस में)

अंबाला19.77.1
भिवानी16.85.3
हिसार18.83.8
गुरुग्राम217.5
रोहतक16.36.4
सिरसा20.66.1
करनाल20.43.8
नारनौल18.43.9

हरियाणा में कैथल का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 5 डिग्री सेल्सियस रहा. यमुनानगर का न्यूनतम तपमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा. हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा. नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. हरियाणा में सर्द हवाओं के चलते ठंड ज्यादा बढ़ गई है. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एमएल खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में 17 से 20 दिसंबर के दौरान मौसम खुश्क रहेगा.

ये भी पढ़ें- panipat weather updates: धुंध की चादर से ढका नजर आया शहर, वाहनों की रफ्तार पर लगी लगाम

हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट संभावित है. कोहरे और शीतलहर से एक तरफ आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ किसानों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक गेहूं की फसल इसी मौसम और तापमान में सही तरीके से पकती है. शीतलहर और कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगा.

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv bharat app

Last Updated :Dec 17, 2021, 4:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.