ETV Bharat / state

सरकार और कर्मचारियों के बीच फंसी जनता! हड़ताल से यातायात ठप तो चरमराई सफाई व्यवस्था

author img

By

Published : Jan 8, 2020, 10:42 PM IST

सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने बताया कि हड़ताल सभी विभागों में हो रही है. बीजेपी सरकार को अपनी नीतियों को बदलाना होगा. उन्होंने कहा कि देश में केंद्र ने नीजिकरण व ठेकेदार प्रथा लागू करने का जो फैसला लिया है उसी को देखते हुए कर्मचारी हड़ताल पर उतरे हैं. उन्होंने कहा कि आज ठेकेदारी प्रथा का बोल बाला है, मंहगाई व बेरोजगारी बढ़ा दी गई है. ऐसे में आम जनता कहां जाएगी.

haryana workers union strike
सरकार और कर्मचारियों के बीच फंसी जनता! हड़ताल से यातायात ठप तो चरमराई सफाई व्यवस्था

हिसारः आज प्रदेशभर में लाखों कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल रहे. हिसार में भी कर्मचारियों ने क्रातिमान पार्क, मधुवन पार्क व लघुसचिवालय सहित अन्य स्थानों पर रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हड़ताल के दौरान हिसार में सरकारी रोडवेज की बसें नहीं चली लेकिन प्राइवेट बसें जरूर चलाई गई. कर्मचारियों के रोष को देखते हुए हिसार के बस अड्डे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

कर्मचारियों ने सरकार को दी जनआंदोलन की चेतावनी

हरियाणा प्रदेश के लाखों कर्मचारी हड़ताल पर रहने से सेवांए भी बाधित रही. कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब मांगे नहीं मानी तो बड़े आंदोलन किए जाएंगे. हिसार में हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ये प्रदर्शन किया जा रहा है. उनका कहना है कि सरकार को कर्मचारियों के हित का कोई ध्यान नहीं है. सरकार ठेकेदारों और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ये फैसले ले रही है.

सरकार और कर्मचारियों के बीच फंसी जनता! हड़ताल से यातायात ठप तो चरमराई सफाई व्यवस्था

2,650 बसों का चक्का रहा जाम
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के नेता दलबीर किरमारा, सरबत सिंह पूनिया व राजपाल नैन ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हम सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के आह्वान पर देश भर में 25 करोड़, प्रदेश में 3 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहे. इसके साथ ही आज हरियाणा रोडवेज में 3,280 बसों में से 2,650 बसों का पूरी तरह से चक्का जाम रहा. हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी का सामना आम जनता को ही करना पड़ा.

ये भी पढ़ेंः परिवहन मंत्री का हड़ताल विफल होने का दावा, गैरहाजिरों की मांगी रिपोर्ट

सरकार की नीतियों से परेशान- कर्मचारी नेता
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने बताया कि हड़ताल सभी विभागों में हो रही है. बीजेपी सरकार को अपनी नीतियों को बदलाना होगा. उन्होंने कहा कि देश में केंद्र ने नीजिकरण व ठेकेदार प्रथा लागू करने का जो फैसला लिया है उसी को देखते हुए कर्मचारी हड़ताल पर उतरे हैं. उन्होंने कहा कि आज ठेकेदारी प्रथा का बोल बाला है, मंहगाई व बेरोजगारी बढ़ा दी गई है. ऐसे में आम जनता कहां जाएगी.

सरकार और कर्मचारियों के बीच फंसी जनता!
हिसार में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सभी सरकारी विभागों में कार्य बाधित रहा. रोडवेज की बसों के चक्का जाम होने से जहां यात्रियों को परेशान होना पड़ा तो वहीं सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन से सफाई व्यवस्था भी चरमराई रही. कुछ जगहों पर हरियाणा रोडवेज की बसें भी चलती नजर आई लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारी और रोडवेज कर्मचारी के बीच झड़प भी हुई. ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सभी विभागों की राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल को देखते हुए जिले में करीब डेढ़ सौ से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए.

Intro:हरियाणा में लाखों कर्मचारी रहे हडताल पर रहे, लोगो को रही दिक्कतेBody: राष्ट्रव्यापी हडताल के चलते कर्मचारी हडताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर रोष प्रदर्शन करके क्रातिमान पार्क , मधुवन पार्क व लघुसचिवालय सहित अन्य स्थानों पर कर्मचारियों रोष प्रदर्शन किया। हिसार में सरकारी रोडवेड बसे नही चली परंतु प्राइवेट बसे चलाई गई। हिसार के बस अडडे पर पुलिस बल तैनान किया गई। हरियाणा प्रदेश के लाखों कर्मचारी हडताल पर रहने से सेवाए भी बाधित रही। कर्मचारियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब मांगे नही मानी तो बडे आंदोलन किए जाएगे। हिसार में हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता दलबीर किरमारा, सरबत सिंह पूनिया व राजपाल नैन ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के आह्वान पर देश भर में 25 करोड़, प्रदेश में 3 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा हरियाणा रोडवेज में 3280 बसों में से 2650 बसों का पूर्ण चक्का जाम रहा।Conclusion:सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने बताया कि हडताल सभी विभागों में हो रही है बीजेपी सरकार को अपनी नितियों को बदलाना होगा। उन्होंने कहा कि देश में हडताल की गई केद्र ने नीजिकरण व ठेकेदार प्रथा लागू की जा रही है। ठेकेदारी प्रथा का बोल बाला है। मंहगाई व बेरोजगारी बढा दी गई है। हरियाणा में कच्चे कर्मचारी रखे है इस हडताल में 108 ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी संगठन भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में हरियाणा के लाखों कर्मचारी हडताल पर है तमाम सेवाए अस्तव्यस्त है। हरियाणा सरकार को आगाह करते रहे है पंरंतु सरकार ने कोई सुनवाई नही की। कर्मचारी को सभी मागों को पूरा करना चाहिए। हिसार राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सभी सरकारी विभागों में कार्य बाधित रहेगा ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सभी विभागों की राष्ट्रीय वापी हड़ताल डेढ़ सौ से अधिक पुलिस कर्मचारी रोडवेज पर तैनात किए गए।
उनकी राज्य व केंद्र सरकार मांग है कि उनकी मागों को पूरा करें।
बाइट-धर्मवीर फोगाट, राज्य सचिव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.