ETV Bharat / state

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की सदस्य बनीं ममता यादव, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

author img

By

Published : Apr 10, 2023, 8:20 PM IST

HPSC member Mamta Yadav
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की सदस्य बनीं ममता यादव

हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहीं ममता यादव हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC member Mamta Yadav) की पांचवीं सदस्य बन गई हैं. उन्हें प्रदेश के राज्यपाल ने शपथ ग्रहण कराई.

चंडीगढ़: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की पांचवीं सदस्य ममता यादव ने आज अपने पद की शपथ ली. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई. ममता यादव रेवाड़ी की रहने वाली हैं. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के साथ ही वे अखिल भारतीय विधियार्थी परिषद की सदस्य भी रही हैं.

ममता यादव के शपथ के बाद हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के 5 सदस्यों की संख्या पूरी हो गई है. इससे पहले हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में चेयरमैन समेत चार सदस्य थे, जबकि एक सदस्य का पद रिक्त चल रहा था. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल 6 साल का रहेगा. उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव भी उपस्थित थे.

पढ़ें : कांग्रेस ने हरियाणा को भ्रष्टाचार के लिए बदनाम किया, कांग्रेस सरकार के CM को जाना पड़ा था जेल: बिप्लब देब

जानकारी के अनुसार ममता यादव हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं. ममता यादव रेवाड़ी जिले के साल्हावास में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की समाज शास्त्र विषय की प्राध्यापिका रहीं हैं. ममता यादव साल 1985 में छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय सदस्य रही हैं. उन्होंने छात्र संघ में पदाधिकारी रहते हुए युवाओं का नेतृत्व किया और समाज सेवा के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.

पढ़ें : राहुल गांधी की सांसदी रद्द करने के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस का ऐलान, अंबेडकर जयंती पर होगी संविधान बचाओ महारैली

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहत लड़कियों के आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम मिशन साहस का भी नेतृत्व किया और अभी तक इस कार्यक्रम के अंतर्गत 12 लाख छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है. इसके अलावा वे हरियाणा यूथ पॉलिसी की ड्राफ्ट कमेटी की सदस्या भी रह चुकी हैं. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान और हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक कुमार वर्मा शामिल थे. इस दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव भी समारोह में मौजूद रहे. इसके साथ ही ममता यादव के परिजन भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.