ETV Bharat / state

देश और प्रदेश में आज क्या होगा खास, एक क्लिक में यहां जानिए

author img

By

Published : Mar 25, 2021, 7:04 AM IST

Updated : Mar 25, 2021, 7:17 AM IST

आज कई बड़ी खबरें दिन भर सुर्खियों में रहेंगी. ईटीवी भारत पर एक क्लिक में जानिए आज देश और प्रदेश में क्या होगा खास.

haryana-news-today-25-march
देश और प्रदेश में आज क्या होगा खास, एक क्लिक में यहां जानिए

1. करनाल में किसानों को संबोधित करेंगे राकेश टिकैत

आज किसान नेता राकेश टिकैत करनाल के असंध क्षेत्र में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों को संबोधित करेंगे. इस दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह समेत कई बड़े किसान नेता भी मौजूद रहेंगे.

2. 26 मार्च भारत बंद को लेकर किसानों की बैठक

आज हिसार में किसान सभा ने एक बैठक का आयोजन किया है. इस बैठक में किसान 26 मार्च को भारत बंद कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाएंगे.

देश और प्रदेश में आज क्या होगा खास, एक क्लिक में यहां जानिए

3. बजट सत्र का आखिरी दिन आज

संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है. सरकार ने बुधवार को राज्यसभा से NCT एक्ट पारित करा लिया है.

4. असम और बंगाल चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन

असम और बंगाल पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. इसके बाद डोर टू डोर कैंपेन ही किया जा सकेगा.

5. आज से नांदेड़ में संपूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र के बीड़ और नांदेड़ में टोटल लॉकडाउन के शुरुआत होगी. नागपुर में पहले ही लॉकडाउन किया जा चुका है.

Last Updated : Mar 25, 2021, 7:17 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.