ETV Bharat / state

दीपावली महोत्सव 2022 में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीता सबका मन

author img

By

Published : Oct 22, 2022, 1:53 PM IST

Diwali Festival 2022
भिवानी में दीपावली महोत्सव का आयोजन

भिवानी में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया (Diwali Festival 2022) गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में 15 विधाओं में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

भिवानी: भिवानी वैश्य महाविद्यालय में शनिवार को दीपावली महोत्सव 2022 (Diwali mahotsav 2022 ) धूमधाम से मनाया गया. दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में 15 विधाओं में 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन जीत लिया. दीपावली महोत्सव 2022 (Diwali Festival 2022) में छात्रों ने कई तरह के स्टॉल भी लगाए. इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि भारतीय परम्परा में त्योहारों का बहुत महत्व होता है. ये हमारी संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका अदा करती हैं.

Diwali Festival 2022
भिवानी में दीपावली महोत्सव का आयोजन

महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों की ड्रेसअप प्रतियोगिता में पुरुषों में मंगतराम और महिलाओं में डॉ. पूनम वर्मा को पुरुस्कृत किया गया. रंगोली प्रतियोगिता में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा कनुप्रिया ने प्रथम स्थान पाया है. चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की छात्रा संगीता ने दूसरा और महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की छात्रा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

Diwali Festival 2022
भिवानी वैश्य महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता में महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान ने प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा निशा ने दूसरा और राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया है. नेल आर्ट प्रतियोगिता में वैश्य महाविद्यालय भिवानी की छात्रा खुशी जांगड़ा ने प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा उर्मिला ने दूसरा और आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा तन्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

Diwali Festival 2022
भिवानी में दीपावली महोत्सव का आयोजन

कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की छात्र अभिषेक ने प्रथम, वैश्य महाविद्यालय भिवानी की छात्रा मुकेश ने दूसरा और आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया (Diwali mahotsav 2022 organized in Bhiwani) है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.