ETV Bharat / city

अंबाला: हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने मनाया प्रतिरोध दिवस

author img

By

Published : Feb 27, 2021, 4:52 PM IST

Updated : Mar 2, 2021, 1:36 PM IST

अंबाला में सर्व कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.

हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ प्रतिरोध दिवस अंबाला
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ प्रतिरोध दिवस अंबाला

अंबाला: शुक्रवार को हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्प्लाइज फेडरेशन के आव्हान पर प्रतिरोध दिवस मनाया. जिसके तहत हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया. अंबाला में कर्मचारी संघ ने पहले धरना प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त अंबाला को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढे़ं- सोनीपत में किसानों ने ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

अंबाला: हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने मनाया प्रतिरोध दिवस

ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्प्लाइज फेडरेशन के आव्हान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रतिरोध दिवस के स्वरूप पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर सामूहिक धरना प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे. अंबाला में भी संघ कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर पहुंच पहले तो प्रदर्शन किया। उसके बाद उपायुक्त अंबाला को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के नाम अपना 21 सूत्रीय मांगो वाला ज्ञापन सौंपा. पिछले साल हरियाणा सरकार के साथ कुछ मुद्दो पर सहमति बनी थी जिन्हें आज तक लागू नही किया गया। जिसको लेकर कर्मचारी कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं.

हाल की ही 15 फरवरी को कर्मचारी संघ ने हरियाणा के सभी विधायकों व सांसदों को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे थे. कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को जल्द ना माना ना गया तो 7 मार्च से 28 मार्च तक हरियाणा के सभी मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- 1 मार्च से सीनियर सिटीजन को लगाई जाएगी वैक्सीन, चंडीगढ़ में बनाए गए 14 सेंटर

कर्मचारियों की मांगें

  • कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
  • ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए
  • पुरानी पेंशन बहाल की जाए
  • प्री-मेच्योर रिटायरमेंट आदेश वापस लिए जाएं


नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारी भी संघ के प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने ने भी अपनी मांगों को लेकर उपयुक्त कार्यालय में अपना ज्ञापन दिया। नगरपालिका संघ के उपप्रधान का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों की छटनी बंद करनी चाहिए और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का व अंबाला निगम में 10-12 साल से काम कर रहे निकाले हुए 16 कर्मचारियों की बहाली होनी चाहिए। सीटीएम ने कहा कि इनकी मांगो का ज्ञापन ले लिया गया है जल्द ही इनकी मांगो को सरकार तक पहुँचा दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- 1 मार्च से शुरू होगा वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, इन लोगों को लगेगा टीका

Last Updated : Mar 2, 2021, 1:36 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.